WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Opened Confiscated Property : कुर्क संपत्ति को आरोपियों के परिजनों ने खोला, प्रशासन जांच कर रहा! 

VDO से जानिए, तहसीलदार ने क्या कहा!

Opened Confiscated Property : कुर्क संपत्ति को आरोपियों के परिजनों ने खोला, प्रशासन जांच कर रहा! 

 

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट 

Dhar : डेढ़ साल पुराने धार के 250 करोड से ज्यादा का ‘सेंट टेरेसा जमीन घोटाला’ मामला अचानक चर्चा में आ गया। मामले के मुख्य आरोपी सुधीर जैन की प्रशासन द्वारा सील सम्पत्ति आरोपी के परिजनों ने खोल ली। पूरा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आया और मामले की जांच शुरू की गई।

सेंट टेरेसा ट्रस्ट बेशकीमती 250 करोड से अधिक मूल्य की जमीन को भू माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर इनके आधार पर लोगों को बेच दी थी। इस मामले में धार जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई थी और आरोपियों की संपत्तियों को प्रशासन द्वारा सील किया गया था।

मामले का मुख्य आरोपी सुधीर जैन एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा है। जबकि, अन्य आरोपी जमानत पर रिहा किए गए थे। वहीं इस मामले में तहसीलदार दिनेश उईके का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार ने जानकारी दी कि प्रशासन की जानकारी के बिना सुधीर जैन के परिजनों ने सील की गई संपत्ति को बिना प्रशासन की जानकारी के खोल लिया। इसके परिप्रेक्ष्य में 2022 का एक अदालत का आदेश अभी प्रस्तुत किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि शासकीय अधिवक्ता से इस स्टे आदेश का परीक्षण कराया जा रहा है। उनके ओपीनियन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।