OSD Arrested After Minister : बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के OSD भी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की विजिलेंस विंग ने CM के निर्देश पर कार्रवाई की

692

OSD Arrested After Minister : बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला के OSD भी गिरफ्तार

Chandigarh : भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से हटाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के विजिलेंस विंग ने उनके OSD प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बर्खास्त मंत्री विजय सिंगला को मोहाली कोर्ट में पेश कर 27 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद यह कार्रवाई हुई।

पंजाब के CM भगवंत मान ने ट्वीट करके जानकारी दी कि भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध होने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद मोहाली में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और अरेस्टिंग हुई। मोहाली कोर्ट में देर शाम पेश करने के बाद उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।


Read More… Lokayukt Raid: डॉक्टर के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा,करीब 1 दर्जन जमीनों के दस्तावेज मिले


जानकारी के मुताबिक विजय सिंगला के OSD प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लियाहै। पंजाब पुलिस की विजिलेंस विंग ने यह ऐक्शन लिया। मेडिकल के बाद उन्हें भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये था पूरा मामला
स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर आरोप है कि वे निविदा के आवंटन के लिए बठिंडा निवासी से कमीशन की मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने ही इस बात की जानकारी दी। इस अधिकारी ने CM भगवंत मान से मामले की शिकायत की। इसके बाद CM के निर्देश पर अधिकारी ने मंत्री के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए। ऑडियो रिकॉर्डिंग हाथ आने पर CM ने मंत्री सिंगला को अपने घर बुलाया और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई। इसके बाद मंत्री ने आरोपों का कबूलनामा दिया। फिर आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई और अब OSD को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


Read More… IAS ने बैंक से एक करोड़ कैश निकाला