WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Pakiza Encroachment Removed : इंदौर में पाकीजा शोरूम पर निगम की कार्रवाई, 70 श्रमिकों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया!    

सुबह साढ़े 7 बजे श्रमिकों के साथ अमला मौके पर पहुंचा, छत का अवैध गोडाउन हटाया!

Pakiza Encroachment Removed : इंदौर में पाकीजा शोरूम पर निगम की कार्रवाई, 70 श्रमिकों ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया!

 

Indore : नगर निगम की रिमूवल टीम ने आज सुबह रीगल चौराहे के कपड़ों के शोरूम ‘पाकीजा’ पर कार्रवाई शुरू की। निगम ने शोरूम संचालक को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। नगर निगम की टीम जब वहां पहुंची तो अवैध निर्माण नहीं हटा पाया गया। इसके बाद निगम की टीम ने उसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस बिल्डिंग की छत का उपयोग गोडाउन के रुप में हो रहा था। यहां से शेड हटाए और 8 हजार वर्गफीट की छत को कब्जे से मुक्त कराया।

यहां छत पर बिना अनुमति बने टीन शेड के स्टोर रूम को हटाया गया। इसके साथ ही बेसमेंट पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें थोड़ा और समय दिया जाए। जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा था। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

IMG 20241024 WA0030

इस बिल्डिंग पर कई सालों का संपत्तिकर भी बकाया था। इसके लिए भी शोरूम संचालक को नोटिस थमाया दिया है। शोरूम से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले निगम ने नोटिस दिया, लेकिन मामला कोर्ट में चला गया था। बाद में नगर निगम ने नए सिरे से नोटिस दिया था,लेकिन दी गई मियाद के बावजूद बिल्डिंग की छत से कब्जे नहीं हटाए गए। इसके चलते सुबह रिमूवल गैंग ने खुद कब्जे हटाने की शुरूआत की।

सुबह साढ़े सात बजे 70 से ज्यादा श्रमिकों के साथ अमला मौके पर पहुंचा। अतिक्रमण छत पर किया गया था, इस कारण श्रमिक ज्यादा लगे। कुछ हिस्से में पक्का निर्माण भी किया गया था। जिसे हथौड़ों की मदद से तोड़ा गया। छत पर आठ हजार वर्गफीट से ज्यादा के हिस्से में शेड लगाकर कर अतिक्रमण किया गया था।

दो घंटे के दौरान बाद छत से शेड हटाए गए और सामान को भी नीचे रख गया। इस बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग भी कपड़ों के शोरूम के उपयोग में लाया जाता है और उसके आगे तक शेड लगाए गए है। अफसरों ने तय समय तक संपत्तिकर भी जमा करने के लिए कहा है। कर नहीं जमा करने की स्थिति में शोरूम सील करने की चेतावनी भी दी गई है।