WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

PCC Executive Declared : PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 10 महीने बाद अपनी कार्यकारिणी घोषित की, कई नाम ऊपर-नीचे!

प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में पहली बार महिलाओं को कार्यकारिणी में पर्याप्त जगह! अध्यक्ष की X पोस्ट में देखिए कार्यकारिणी की लिस्ट!

PCC Executive Declared : PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 10 महीने बाद अपनी कार्यकारिणी घोषित की, कई नाम ऊपर-नीचे!

Bhopal : मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के करीब 10 महीने बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार रात घोषणा कर दी। कार्यकारिणी की घोषणा में सबसे महत्वपूर्ण 16 सदस्यों वाली कार्यकारी समिति है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे पूर्व सांसद नकुलनाथ को जगह नहीं मिली। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को जगह दी गई है। इसमें विधानसभा चुनाव हारे कुणाल चौधरी और नीलांशु चतुर्वेदी को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 33 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए हैं। उनकी टीम में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई। कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी में 50% से ज्यादा सदस्य युवा चेहरे हैं।

करीब 15% पद महिलाओं से भरे गए। प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में पहली बार है जब महिलाओं को कार्यकारिणी में सभी पदों पर पर्याप्त जगह दी गई। जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई। बीजेपी और अन्य दलों से आए लोगों को भी सम्मानजनक स्थान मिला है।के

नई कार्यकारिणी पर राजनीति शुरू

कांग्रेस की कार्यकारिणी पर बीजेपी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बमुश्किल मान मनौव्वल के बाद यह सूची आखिरकार जारी हो ही गई। लेकिन, सूची जारी होने के बाद घमासान होना तय है। सूची को देखकर ही समझा जा सकता है कि जीतू पटवारी की कलाकारी इसमें सामने आई है। सूची में अरुण यादव के भाई सचिन यादव का नाम है, कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत का नाम है, दिग्विजय सिंह के बेटे का भी नाम शामिल है। लेकिन, कमलनाथ के बेटे का नाम नहीं है। जीतू पटवारी ने कमलनाथ से बैर दिखाया है। सूची में कई वरिष्ठ लोगों का कद घटा दिया गया है।