PLATINUM AROWANA: ब्लैक मार्केट में इस मछली की कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा

सामान्य स्थिति में इस मछली की कीमत करीब एक करोड़ रुपए

1343
PLATINUM AROWANA

PLATINUM AROWANA: ब्लैक मार्केट में इस मछली की कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा

पने बहुत सारी मछलियाँ देखी होंगी, कोई 300 रुपए में बिकती है तो कोई 700 रुपए में। मगर आज हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जो करोड़ों रुपए में बिकती है। एरोवाना मछली दक्षिण अमेरिका के अमेज़ॅन की नदियों में पाई जाती है।

 सबसे महंगी मछली के बारे में बात की जाये तो  दुनिया की सबसे महंगी मछली PLATINUM AROWANA है। यह मछली बहुत ही सुंदर, अनोखी और बेहद महंगी है। यह दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।

प्लेटिनम एरोवाना मीठे पानी की मछली हैं और एशिया, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में नदियों, झीलों में पाई जाती हैं। बहुत से लोग मानते हैं कि अरोवाना की वर्तमान प्रजाति आदिम मछली से आई है।

Silver arowana - Wikipedia

यदि बात की जाये इस मछली का सबसे आकर्षक पहलू क्या है, तो वह है इसकी पूँछ का हिस्सा, और इसके शरीर की बनावट जो की एक लंबे पतले शरीर के 4 फुट से भी ज्यादा लम्बा हो सकता है।

यह मछली गुयाना के ताजे पानी में भी पाई जाती है। ये मछली अपनी कीमत की वजह से चर्चा में बनी रहती है. इस मछली की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप इसके बारे में पढ़कर चौंक जाएंगे।

2.25 करोड़ रु. की यह नर मछली 50 दिन तक मुंह में सेती है अपने अंडे, इतने दिन खाती-पीती नहीं - Science AajTak

एरोवाना एक मछली है जो मुख्यतः मीठे पानी में रहती है। क्योंकि खारे पानी में इसकी सहनशीलता कम होती है। इस मछली को लोग पालना भी पसंद करते हैं. फेंगशुई के मुताबिक घर में एरोवाना रखने से समृद्धि आती है। यह भी माना जाता है कि इस मछली को घर में रखने से समृद्धि आती है।

PLATINUM AROWANA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नर एरोवाना मछली अपने अंडों को करीब 50 दिनों तक मुंह में रखती है और उसके बाद ही बच्चे थोड़े बड़े होते हैं। इस मछली को शक्तिशाली और साहसी माना जाता है। इतना ही नहीं यह मछली 20 बरस तक जीवित रहती है। इसी वजह से ये महंगी बिकती है।

ये मछली 120 सेमी तक बढ़ सकती है और इसका वजन लगभग 5 किलोग्राम हो सकता है। सामान्य स्थिति में इस मछली की कीमत करीब एक करोड़ रुपए मिलती है. मगर ब्लैक मार्केट में इस मछली की कीमत 2 करोड़ से भी ज्यादा है।

Viral Video: इस कुत्ते से इंसान को लेनी चाहिए सीख,पानी की बर्बादी को लेकर कुत्ते ने दी बड़ी सीख