WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Plot Foiled-Terrorist Arrested: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 4 राज्यों से 4 आतंकी गिरफ्तार!

959
WhatsApp Image 2026 04 18 At 18.51.37

Plot Foiled-Terrorist Arrested: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 4 राज्यों से 4 आतंकी गिरफ्तार!

New Delhi : Plot Foiled-Terrorist Arrested : सुरक्षा एजेंसियों ने देश को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में 4 राज्यों से 4 आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर एक सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, जो देश के अहम ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

मोसैब अहमद उर्फ सोनू– आजमगढ़
मोहम्मद हम्माद– मुंबई
शेख इमरान– भुवनेश्वर
मोहम्मद सोहेल– कटिहार
पुलिस ने इनके पास से आईईडी (IED) और बम बनाने से जुड़ा अन्य खतरनाक सामान भी बरामद किया है।

‘खिलौना बम’ के जरिए हमले की साजिश!

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये आतंकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “डिजिटल स्लीपर सेल” तैयार कर रहे थे।
इन ग्रुप्स में खिलौना कार, रिमोट, बॉल बेयरिंग और कीलों का इस्तेमाल कर बम बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में खिलौनों के जरिए धमाके करने की साजिश रची जा रही थी, जिससे ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो सके।

आरोपियों के निशाने पर देश के बेहद संवेदनशील और प्रतीकात्मक स्थल थे, जिनमें शामिल हैं:

राम मंदिर,
संसद भवन,
प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठान,
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी शेख इमरान ने दिसंबर 2025 में दिल्ली के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी की थी।
चारों आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित बताए जा रहे हैं। ये “जिहाद” और “गजवा-ए-हिंद” जैसे उग्र एजेंडे को बढ़ावा देते हुए सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश कर रहे थे।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने लाल किला की तस्वीर को एडिट कर तिरंगे की जगह काला झंडा दिखाने जैसी भड़काऊ गतिविधियां भी की थीं।

जांच जारी, नेटवर्क की तलाश!

स्पेशल सेल के अनुसार, आरोपियों के पास से मिले डिजिटल साक्ष्य बेहद अहम हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य सहयोगियों का पता लगाया जा सके!