PM Modi’s Allegation: कांग्रेस किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहती हैं! – खरगोन की सभा में PM मोदी 

282

PM Modi’s Allegation: कांग्रेस किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहती हैं! – खरगोन की सभा में PM मोदी 

 

खरगोन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के खरगोन में एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहती हैं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नज़र आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।

PM मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया… इसी मॉडल को वे(कांग्रेस) पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।

सभा को एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग(कांग्रेस) देश में आग लगाने की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस-INDI गठबंधन को आस्था और देशहीत की परवाह नहीं है… कांग्रेस का पाकिस्तान प्यार चरम पर पहुंच रहा है। कांग्रेस के एक पूर्व सीएम ने कहा हमारी सेना आतंकी हमले करती है, पाकिस्तान तो निर्दोष है… कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कहा मुंबई आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ नहीं था। एक और नेता ने भारत को धमकी देते हैं और कहते हैं पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी हुई है… पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत औऱ हमारी सेना से इतनी नफरत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करों यानि मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगं को वोट करने को कहा जा रहा है। कांग्रेस किस स्तर पर उतर आई है। हताशा निराशा ने कांग्रेस को कहां ले जाकर पटका है।क्या वोट जिहाद आपको मंजूर है? क्या लोकतंत्र में यह बात चल सकती है? क्या संविधान ऐसी जिहाद के लिए अनुमति देता है। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक है यह समझना हो तो उन लोगों की बातें सुनी होगी 20-25 साल से कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं अब ये लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं।