WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Police active : इंदौर में पबों और बार पर देर रात पुलिस पहुंची

पुलिस अधिकारियों के सात जवानों ने धावा बोला, फिर क्या हुआ!

WhatsApp Image 2022 03 30 At 10.42.04 AM 696x522

इंदौर। बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्ती करना शुरू दिया। पुलिस ने सड़क पर, गुंडों के घरों के साथ पबों पर भी कार्रवाई शुरू की है। प्यानो और रिवोल्यूशन पब (Piano and Revolution Pub) पर देर रात छापे मारे गए। कई बदमाश भी आए पुलिस के हत्थे चढ़े। विजय नगर पुलिस के साथ पुलिस अधिकारियों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। जिसका नेतृत्व DCP संपत उपाध्याय खुद कर रहे हैं।

DCP संपत उपाध्याय, एडीशनल DCP राजेश व्यास समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने प्यानो और रिवोल्यूशन पब पर छापा मारा। दोनों पबों के साउंड सिस्टम को जब्त किया गया। मैनेजर सहित कई लोगों को वहां पकड़ा गया। शहर में एक के बाद एक हत्या की वारदात सामने आने के बाद शहर की पुलिस मंगलवार रात फिर सड़क पर उतरी। सभी थाना क्षेत्रो में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बदमाशों के घरों पर दबिश दी गई। इस दौरान कई लिस्टेट बदमाश पुलिस के हत्थे आए। Add DCP प्रशांत चौबे नेतृत्व में सुरभि बार पर भी पुलिस की कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2022 03 30 at 10.42.04 AM 1

विजय नगर क्षेत्र में देर रात तक खुले रहने वाले प्यानो और रिवोल्यूशन पब पर छापामार कार्रवाई की गई। दोनों ही पबो के साउंड सिस्टम को जब्त किया गया जो निर्धारित समय के बाद भी संचालित हो रहे थे। मौके से मैनेजर सहित कई लोगों को पकड़ा गया। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह तक चली। जिसमें लिस्टेट बदमाश पुलिस के निशाने पर रहे।