WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Police Arrested Police : केरल पुलिस ने कर्नाटक के 4 पुलिसवालों को पकड़ा!

आखिर क्यों एक राज्य की पुलिस ने दूसरे राज्य के पुलिस वालों पर कार्रवाई की!

WhatsApp Image 2023 08 04 At 9.11.38 PM

Police Arrested Police : केरल पुलिस ने कर्नाटक के 4 पुलिसवालों को पकड़ा!

Kochi : कर्नाटक के एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसवालों को केरल में गिरफ्तार कर लिया गया। कर्नाटक के ये पुलिसवाले धोखाधड़ी के एक मामले में 2 आरोपियों को पकड़ने केरल गए थे। कर्नाटक पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पकड़ तो लिया, पर इन्हें छोड़ने के बदले में पैसे मांगे। केरल पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने कर्नाटक के चारों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।

केरल के कोच्चि जिले के डीसीपी एस शशिधरन ने बताया कि कर्नाटक की पुलिस टीम 1 अगस्त को ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले के 2 आरोपी अखिल और निखिल को ढूंढ़ती हुई यहां आई थी। कर्नाटक पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को छोड़ने के बदले 25 लाख की मांग की। इनमें से एक आरोपी की पत्नी ने 1 लाख और दूसरे आरोपी की पत्नी ने 2 लाख 95 हजार रुपए कर्नाटक पुलिस को दे भी दिए थे।

कर्नाटक के पुलिस वालों की पैसों की डिमांड से परेशान होकर एक आरोपी की मंगेतर ने केरल पुलिस को सारी बात बता दी। केरल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कर्नाटक पुलिस के एक इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिस वालों को गिरफ्तार कर लिया। कर्नाटक पुलिस से 3 लाख 95 हजार रुपए भी बरामद कर किए। मामले में जांच जारी है। कर्नाटक पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की जांच के लिए केरल भी पहुंच गए।