Police Hospital: DGP के रिटायर होने से पहले साढ़े 12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार MP पुलिस का सबसे बड़ा अस्पताल होगा शुरू

23 को मुख्यमंत्री यहां आ सकते हैं

725

Police Hospital: DGP के रिटायर होने से पहले साढ़े 12 करोड़ की लागत से बनकर तैयार MP पुलिस का सबसे बड़ा अस्पताल होगा शुरू

भोपाल:मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी सुधीर सक्सेना के रिटायर होने से पहले प्रदेश पुलिस को भोपाल में सबसे बड़ा अपना खुद का अस्पताल मिलने जा रहा है। 25 वीं बटालियन में बने इस अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करन सकते हैं। प्रदेश का यह पहला राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल होगा। फिलहाल ओपीडी के साथ अस्पताल की शुरूआत की जाएगी। बाद में सर्जन आदि डॉक्टर्स की पोस्टिंग यहां पर होने के बाद आॅपरेशन थ्रियेटर भी यहां पर होगा। यहां पीडियाट्रिक, गायनिक, डेंटल, आई जैसे विभाग होंगे। इसमें पुलिस अफसर-जवान और उनके परिजन इलाज करवा सकेंगे। गौरतलब है कि डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवम्बर को रिटायर हो रहे हैं।

50 बेड के इस अस्पताल में मेल, फीमेल वॉर्ड, बच्चा वार्ड बनाए गए हैं। पहले चरण में ओपीडी, फार्मा, पैथालॉजी और एक्स-रे जैसी सुविधाएं दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में सोनोग्राफी ओर लेबर क्लिनिक के अलावा अन्य सुविधाएं शुरू की जाएगी। अस्पताल के लिए अभी डॉक्टर्स के कुछ पद मिले हैं, इसके बाद सर्जन आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद की भी स्वीकृति मिल सकती है। यह अस्पताल साढ़े 12 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। इसमें भवन निर्माण और फर्नीचर की लागत 10.41 करोड़ रही, वहीं मेडिकल उपकरण 2.1 करोड़ के खरीदे गए हैं।

डीजीपी सुधीर सक्सेना के कार्यकाल में ही यह पूरा अस्तपाल बन कर तैयार हुआ है। लगभग दो साल में यह अस्पताल बन कर तैयार हुआ है।