Police Medals: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित हुए राष्ट्रपति के पुलिस पदक, ADG मकरंद देउस्कर, IG रुचिवर्धन, DIG वीरेंद्र सिंह सहित 21 अधिकारी होंगे सम्मानित

329

Police Medals: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित हुए राष्ट्रपति के पुलिस पदक, ADG मकरंद देउस्कर, IG रुचिवर्धन, DIG वीरेंद्र सिंह सहित 21 अधिकारी होंगे सम्मानित

भोपाल. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। प्रदेश के 21 पुलिस अफसर और जवानों को इस साल 15 अगस्त पर यह पदक दिया जाएगा। सराहनीय सेवा के लिए चार पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा हुई है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए 17 पुलिस अफसर और जवानों को यह पदक दिए जाने की घोषणा शनिवार को की गई।

इनको मिलेगा सराहनीय सेवा के लिए पदक

आईजी प्रशासन रुचिवर्धन मिश्रा, डीआईजी चयन वीरेंद्र कुमार सिंह, एआईजी सीआईडी विक्रांत मुराव, एडिश्नल डीसीपी भोपाल शैलेंद्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एआईजी विजय प्रकाश पाल, सीआईडी निरीक्षक मनोज शर्मा, निरीक्षक पंकज कुमार राजवैद्य, मनोज बैस, डीएसपी रितुराज गुप्ता, निरीक्षक दीपिका शिंदे, देवबहादुर सिंह परिहार सहायक उपनिरीक्षक, सतीश मांडिया, आरक्षक ए जानकी राव, उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी, योगेश कुमार शर्मा और होशियार सिंह ठाकुर को सराहनीय सेवा के लिए स्वतंत्रता दिवस पर पदक दिया जाएगा। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीएसएफ मकरंद देउस्कर, आईजी महिला सुरक्षा हिमानी खन्ना, निरीक्षक वीर विक्रम सिंह सेंगर और नवाब खान को पदक दिया जाएगा।