WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

अवैध शराब मामले में अलीराजपुर में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति

1255
महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षों को तवज्जो देने बैठक हुई

भोपाल: अवैध शराब के मामले में अलीराजपुर जिले में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी से जोबट विधानसभा चुनाव में राजनीति गर्मा गई है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस और जिला प्रशासन दबाव बना रहा है। इस सप्ताह इस क्षेत्र में कांग्रेस के दूसरे नेता के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। इससे पहले नामांकन वापसी के दौरान दीपक भूरिया पर आचार संहिता उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया था।

हाल ही में चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों ने कांग्रेस के एक नेता नारायण अरोरा का इसमें नाम ले लिया। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच की और नारायण अरोरा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद जोबट उपचुनाव में राजनीति गर्मा गई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक के बाद एक हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जिला प्रशासन और पुलिस दबाव बनाने के लिए जबरन कार्रवाई कर रही है। पहले दीपक भूरिया पर प्रकरण दर्ज किया और अब नारायण अरोरा पर प्रकरण दर्ज किया।