MP में कांग्रेस के अस्तित्व पर अरूण यादव और लक्ष्मण सिह के बूथ लेवल पर कांग्रेस खत्म होने के ट्वीट पर BJP अध्यक्ष ने किया कटाक्ष

819

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार तेज हो गया है। खरगोन जिले की भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिह द्वारा महाराणा प्रताप की तुलना दिग्विजय सिह से करने पर हंमला बोल दिया।

वीडी शर्मा ने कहा की महाराण प्रताप देश के ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होने भारत माता के लिये मुगलो से संघर्ष कर बलिदान दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिह ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है। आज के मुगलो और आतंकवादी की पैरवी करने वाले दिग्विजय सिह की तुलना महाराणा प्रताप से करने का उपचुनाव में जनता जबाब देगी।

पत्रकार वार्ता के दौरान उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस को हराने के कांग्रेस प्रत्याशी के पुराने वायरल हो रहे विडियो के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना था कि कांग्रेसी में ये ही संस्कृति है। कांग्रेस नेता अरूण यादव ने खुद कहा है कि फसल की बोनी मैं करता हूं और काट कोई और ले जाता है।

आज दिग्विजय के भाई विधायक लक्ष्मण सिह ने खूद ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में बूथ लेवल पर कांग्रेस खत्म हो गई है। इन उपचुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश में कांग्रेस का आस्तित्व ही खत्म हो जायेगा।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के आन्दौलन पर वीडी शर्मा का कहना था करने दो आन्दोलन इससे क्या होता है।

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा खरगोन जिले की बडवाह और भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय चुनानी दौरे पर थे। भीकनगांव पहुंचने पर वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र राठौर मौजूद थे।

भीकनगांव में आयोजित युवा सम्मेलन में सम्बोधन के दौरान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने धारा 370 और कश्मीर समास्या पर कांग्रेस पर जमकर हंमला बोला। इस दौरान कहा कि ना भारत टूटेगा ना कश्मीर जायेगा। लेकिन देश के खिलाफ जो काम करेगा वो जेल में बंद होगा। वीडी शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल की ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत से चुनाव में जीत का दावा किया।