मध्यप्रदेश के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना,ग्वालियर, शिवपुरी में भारी वर्षा के आसार

उत्तर भारत में 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के बड़े हमले, पूर्वी दिशा के चक्रवात के मुड़ते ही दक्षिण महासागर में मानसूनी बादल जमा होंगे

763

मध्यप्रदेश के अनेक इलाकों में बारिश की संभावना,ग्वालियर, शिवपुरी में भारी वर्षा के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में आज राजस्थान से बादल प्रवेश करेंगे। ग्वालियर, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और भोपाल जबलपुर तक अच्छी बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश में कल अधिक स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

भारत के उत्तरी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का खतरा अभी बना रहेगा। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटों में प्रबल रूप से असर करेगा जबकि राजस्थान की ओर से मध्यप्रदेश में भी इसका आंशिक असर होगा।

भारत की पूर्व दिशा में ताइवान के निकट विशाल चक्रवात अगले 48 घंटों में धावा बोलेगा। यहीं से उसका मुड़ाव उत्तर पूर्व की ओर हो जाएगा। इसके जाते ही दक्षिण महासागर में बादलों का जमाव पूर्वी दिशा से आकर शुरू हो जाएगा। याने दक्षिण भारत में मानसून की उम्मीद 5 से 7 जून के बीच की जा सकती है।