Pravesh Verma Rajyoga : ज्योतिष गणना और कुंडली का इशारा प्रवेश वर्मा के मुख्यमंत्री बनने की तरफ!

516

Pravesh Verma Rajyoga : ज्योतिष गणना और कुंडली का इशारा प्रवेश वर्मा के मुख्यमंत्री बनने की तरफ!

जानिए, किस आधार पर इस बड़े नेता के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की गणना की गई!

New Delhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ पार्टी के कर्ताधर्ता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा ने दिल्ली की राजनीति में जो धमाका किया, उस धमक को गहराई तक महसूस किया जा रहा है। उनका नाम दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे समझा जा रहा। राजनीतिक रूप से यह संभव भी है। क्योंकि, वे पहले भी दिल्ली से सांसद रह चुके हैं। एक बार तो दिल्ली के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है।

यदि वे दिल्ली विधानसभा में भाजपा के मुख्यमंत्री बनते हैं, तो कोई आश्चर्य नहीं किया जाना चाहिए। उनके ग्रहों की कुंडली भी इस तरह इशारा कर रही है कि प्रवेश वर्मा भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनकी कुंडली में राजयोग स्पष्ट दिखाई दे रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिबसिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को हुआ। उन्होंने दिल्ली के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत 5,78,486 वोटों के अंतर से हासिल की।

WhatsApp Image 2025 02 09 at 12.57.06 1

वे एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं, जो दिल्ली में स्थित है। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं। उनके चाचा आजाद सिंह ने उत्तर दिल्ली नगर निगम के महापौर के रूप में अपनी सेवाएं दी और 2013 के विधानसभा चुनाव में मुंडका सीट से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। प्रवेश का विवाह मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी से हुआ।

आज हमें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा बता रहे हैं कि कि प्रवेश वर्मा की कुंडली क्या कहती है, क्या उनकी कुंडली में राजयोग है या नहीं

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, प्रवेश वर्मा का संबंध उदय राशि से है। साथ ही विशेष रूप से उसकी डिग्री, जन्म कुंडली में सबसे व्यक्तिगत बिंदु है। प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को हुआ, जिसके अनुसार उनका मूलांक 7 और भाग्यांक 4 है। अंक 7 केतु का प्रतीक है, जबकि अंक 4 राहु का प्रतिनिधित्व करता है।

WhatsApp Image 2025 02 09 at 12.57.06 2

क्या कहता है कुंडली का इशारा

8 फरवरी 2025, समय 12:45 पीएम, स्थान-दिल्ली के मुताबिक, वृषभ लग्न की प्रश्न कुंडली बनती है जिसके लग्न में बृहस्पति दिगबली है तथा द्वितीय भाव में चंद्र मंगल पंचम भाव में केतु नवम भाव में सूर्य बुध दशम भाव में शनि एकादशी भाव में राहु तथा शुक्र है। यह प्रश्न कुंडली अपने आपमें ही एक मजबूत कुंडली प्रतीत होती है। क्योंकि, लाभ स्थान का स्वामी बृहस्पति लग्न में दिग्बली होकर विराजमान है जो प्रवेश शर्मा के लिए एक सकारात्मक संकेत कहा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी को ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह से भी जोड़ा जाता है और लग्न में बृहस्पति का होना भारतीय जनता पार्टी की प्रवेश शर्मा पर विशेष मेहरबानी के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन, राहु केतु की प्रभावी भूमिका कुछ अड़चन भी पैदा कर सकती है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। शुक्र की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।

लग्न का स्वामी शुक्र एकादश भाव में उच्च राशि में है तथा एकादश भाव में ही राहु भी विराजमान है। यह आकस्मिक लाभ के संकेत देता है। दशम भाव में नवम था दशम भाव का स्वामी शनि स्वराशि का है, जो ख्याति योग तथा धर्मकर्माधिपति राजयोग बना रहा है। सत्ता देने के लिए इन तीन ग्रहों का बहुत अधिक प्रभाव इस कुंडली में नजर आता है। क्योंकि, दशम भाव में शनि का शशक महापुरुष राजयोग भी बना रहा है, जो शासन चलाने के लिए अच्छी कानून व्यवस्था का ज्ञान दर्शा रहा है।

नवम भाव में चतुर्थ भाव का स्वामी सूर्य, द्वितीय तथा पंचम भाव के स्वामी बुध के साथ है। ये दोनों ग्रह भी अपने आपमें एक अच्छी प्रतिष्ठा और कुर्सी मिलने का योग बना रहे हैं। इस प्रश्न कुंडली में सूर्य बृहस्पति तथा शुक्र एवं शनि का षड्बल भी बहुत मजबूत है तथा सकारात्मक फल देने वाला है। इस कुंडली के अनुसार प्रवेश वर्मा के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल प्रतीत हो रही हैं।