
पढ़ना जारी रखें
हरिनारायण चारी मिश्र (Harinarayan chari Mishra) इन दिनों इंदौर के पुलिस कमिश्नर है। इंदौर में ही SDOP के रूप में उन्होंने सेवाएं शुरू की थी। बाद में दो बार इंदौर के DIG रहे, फिर IG बने। उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्हें इंदौर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया। इंदौर में रहने के दौरान कमिश्नर मिश्र ने बढ़ती आत्महत्याओं को रोकने के लिए संजीवनी हेल्पलाइन की शुरुआत की थी, इससे काफी मदद मिली। इस नवाचार की सभी जगह सराहना हुई थी। इसके अलावा भी ऐसी कई उपलब्धियां और कार्य हैं जिनकी बदौलत मिश्र ने अपनी अलग छवि बनाई है। उन्हीं सेवाओं और कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मान के लिए चुना गया है।





