प्रियंका UP में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी! अमेठी या रायबरेली पर नजर

626

Lucknow Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव और UP प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। ऐसा होता है, तो प्रियंका गांधी परिवार की पहली सदस्य होंगी, जो विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने केवल लोकसभा का ही चुनाव लड़ा है।

प्रियंका की पहली पसंद अमेठी है, क्योंकि वहां राहुल गांधी की शिकस्त का बदला लेने के लिए अमेठी में लोकसभा चुनावों की जमीन तैयार करेंगी, जिससे स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनावों में टक्कर दी जा सके। बीते दिनों लखनऊ में हुई बैठक में सलाहकार समिति ने भी प्रियंका से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नई ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सलाह दी थी कि उन्हें विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरना चाहिए।

प्रियंका वाड्रा ने चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर खुद की तरफ से कोई संकेत नहीं दिए। लेकिन, प्रियंका गांधी के ऑफिस की और से चुनावी तैयारियां आरंभ कर दी गई। इसके लिए रायबरेली और अमेठी के डेटा एकत्रित किए जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव हार जाने के बाद वहां गांधी परिवार का वर्चस्व घटा है। वहीं, कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं होने के कारण रायबरेली में भी गांधी परिवार का जनता से संपर्क कम हुआ। ऐसे में प्रियंका के चुनाव लड़ने से अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की आवाम के साथ कांग्रेस के संबंधों को मजबूती मिल सकती है।

ऐसे में प्रियंका के चुनाव लड़ने से अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की जनता के साथ कांग्रेस के संबंधों को मजबूती मिल सकती है। रायबरेली और अमेठी बरसों से गांधी परिवार का गढ़ रहा है और प्रियंका इस रिश्ते को कमजोर नहीं होने देना चाहती हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तो औपचारिक रूप से कह चुके हैं कि UP विधानसभा चुनाव में प्रियंका कांग्रेस का चेहरा होंगी।

प्रशांत किशोर का सुझाव

लखनऊ में हुई मीटिंग में एडवाइजरी कमेटी ने भी प्रियंका से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को UP में ताकत मिलेगी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका को सुझाव दिया था कि उन्हें विधानसभा चुनाव में खुद मैदान में उतरना चाहिए।

रायबरेली से कांग्रेस 3 बार हारी

रायबरेली में 1952 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बार कांग्रेस हारी है। 1977, 1988 और 1996 में इस सीट पर कांग्रेस को हार मिली थी। इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, शीला कौल, अरुण नेहरू और सतीश शर्मा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

अमेठी में कांग्रेस 16 बार जीती

अमेठी में 17 लोकसभा और 2 उपचुनाव में कांग्रेस ने 16 बार जीती। तीन बार 1977, 1998 और 2019 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में पहली बार कांग्रेस हारी थी। इसके बाद 1980 में संजय गांधी यहां से सांसद बने। संजय की मौत के बाद राजीव गांधी ने अमेठी की बागडोर संभाली। 1999 में सोनिया गांधी ने चुनाव जीता। इसके बाद 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी यहां से जीते , लेकिन 2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल को हरा दिया था।