Public Outrage After Discovery of Severed Cow Head : रतलाम में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से भड़के हिंदू, गोरक्षकों ने किया रास्ताजाम, 3 सहित अन्य पर FIR.

278

Public Outrage After Discovery of Severed Cow Head : रतलाम में गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से भड़के हिंदू, गोरक्षकों ने किया रास्ताजाम, 3 सहित अन्य पर FIR.

 

Ratlam : शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने पर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन व गौरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोश व्यक्त करते हुए सड़क पर बैठकर रास्ताजाम कर दिया था। इस घटनाक्रम से क्षेत्र में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे। 7 दिनों में सिविक सेंटर के अतिक्रमण को हटाने और नगर-निगम के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता माने और शाम को 6 बजे रास्ताजाम को बंद करते रास्ते से उठे थे।

IMG 20260529 WA0020

बता दें कि हिंदू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ कर दिया था और 2 घंटे तक मौके पर किसी जवाबदार अधिकारी के नहीं पंहुचने पर आक्रोशित प्रदर्शकारियों ने गोवंश के अवशेष को लेकर शहर भर में घुमाने का कहकर पैदल लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की और बढ़े तब पुलिस हरकत में आई और प्रदर्शनकारियों को रास्ते में रोक लिया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को मौके पर बुलाने और निगम अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए दोबारा सड़क पर बैठ गए थे।

 

इस दौरान सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, ट्रेफिक डीएसपी आनन्दस्वरूप सोनी सहित शहर के चारों थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद था। इसके अलावा एसडीएम आर्ची हरित सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जुटे रहें थे। इसके साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों को भी मौके पर बुलाया गया था। इसके बाद शाम करीब 5-30 बजे एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव व एएसपी विवेक कुमार पंहुचे थे और उन्होंने प्रदर्शकारियों को 7 दिनों में निगम कर्मियों के विरुद्ध जांच और अवैध झुग्गियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था तब प्रदर्शकारी माने थे!

 

आपको बता दें कि सिविक सेंटर में जहां गोवंश का कटा हुआ सिर मिला था वहां साठिया समुदाय के लोगों ने अवैध रूप से झुग्गियों को बनाकर स्थायी रुप से रहने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों ने इन्हीं लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस जब जांच के लिए झुग्गियों में पहुंची तो बर्तनों में बड़ी मात्रा में मांस मिला था पुलिस ने मांस और मांस काटने के औजारों को जब्त किया इस दौरान साठिया समुदाय की महिलाओं ने पुलिस से हुज्जत करने का प्रयास किया था जिन्हें पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दबाया था और मामले में मोहन पिता साम साठिया, रेशम बाई पति बच्चा साठिया और कापुबाई पति मोहन साठिया सहित अन्य के विरुद्ध गोवंश प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया हैं!