WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार लीलेश के निधन पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Image 2023 11 22 At 5.52.11 PM

जनसंपर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार लीलेश के निधन पर शोक व्यक्त किया

Bhopal: जनसंपर्क तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार श्री लीलेश सातनकर के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
 उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि हमने एक प्रतिभाशाली पत्रकार खो दिया है। बौद्ध समाज के लिये अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले युवा पत्रकार श्री लीलेश सक्रिय पत्रकारिता के लिये जाने जाते थे। जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि श्री सातनकर अच्छे पत्रकार होने के साथ हसमुख स्वभाव के लिये जाने जाते थे। श्री शुक्ल ने कहा कि नेक दिल श्री लीलेश सातनकर अच्छे पत्रकार होने के साथ बेहद सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी भी थे।
जनसंपर्क मंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।