WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Puppies Like Cats : कुतिया ने बिल्ली जैसे 2 बच्चों को जन्म दिया, पशु चिकित्सक इसे नहीं मान रहे!

जानिए, कहां की है ये घटना और पशु चिकित्सक इसे सच क्यों नहीं मान रहे!m

Puppies Like Cats : कुतिया ने बिल्ली जैसे 2 बच्चों को जन्म दिया, पशु चिकित्सक इसे नहीं मान रहे!

Rewa : रीवा जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र के छोटी पांती टोला में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहां एक कुतिया ने दो बिल्ली की हूबहू शक्ल के दो बच्चों को जन्म दिया है। कुतिया ने कुल तीन बच्चों को जन्म दिया जिनमें दो बच्चे बिल्ली के बच्चों की तरह है। उनकी हरकते और आवाज भी बिल्ली की तरह है। उनकी मां तीनों बच्चों की एक ही तरह देखभाल करती है।

जानकारी मिलने के बाद इस अचंभे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। हर कोई यह देखकर हैरान है कि यह कैसे हुआ! छोटी पांती के रामपाल पटेल के घर उनकी पालतू कुतिया ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जिनमें से एक बच्चा तो कुत्ते की शक्ल का है। लेकिन, दो बच्चे हूबहू बिल्ली के बच्चों की तरह है। उनकी हरकते और आवाज सब कुछ बिल्ली के बच्चों की तरह है।

कुत्ते की तरह दिखने वाले बच्चे की आंख अभी नहीं खुली, जबकि बिल्ली की तरह दिखने वाले बच्चों की आंखे खुल गई। इनकी मां भी तीनों बच्चों को एक तरह से ही ध्यान रखती है। उन्हें अपने मुंह में पकड़कर ले जाती है। इनकी मां तीनों को अपना दूध पिलाती है। इन्हें अलग से कुछ खाने को नहीं दिया जाता। इनकी मां किसी को भी पास नहीं आने देती और अगर कोई उसे पकड़ने को करता है तो उसे काटने के लिए दौड़ती है।

गांव के लोग भी इस अचंभे को देखने के लिए यहां पर आते है। हर कोई इन्हें देखकर हैरान हो जाता है कि एक कुतिया कैसे बिल्ली के बच्चों को जन्म दे सकती है। हालांकि, उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉ राजेश मिश्रा इस बात पर भरोसा नहीं कर रहे। उनका मानना है की उन्हें देखने और जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे। लेकिन, तकनीकी रूप से ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि एक टीम गांव भेजी गई है जो इसकी जांच करेगी। लेकिन, ऐसा होना संभव नहीं है।