WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rahul Gandhi from Raebareli : राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, आज नामांकन भरेंगे!

WhatsApp Image 2024 05 03 At 12.07.24

Rahul Gandhi from Raebareli : राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, आज नामांकन भरेंगे!

अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस का सस्पेंस ख़त्म!

New Delhi : कांग्रेस ने अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट का सस्पेंस खत्म कर दिया। राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, वहीं अमेठी से केएल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। वे गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। शुक्रवार यानी आज अमेठी और रायबरेली सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

BJP ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। वे 2019 का लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ा था। वह 2019 में सोनिया गांधी से 1.6 लाख वोटों से चुनाव हार गए थे।

अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाता हैं। इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीटों का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, 2019 में अमेठी से राहुल गांधी चुनाव हार गए थे और यहां बीजेपी के उम्मीदवार स्मृति ईरानी को जीत मिली थी। राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड से चुनावी मैदान में हैं। उनकी सीट पर दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग हो चुकी है।

2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व सोनिया गांधी ने किया। इससे पहले सोनिया गांधी ने राजनीति में प्रवेश करने के बाद अमेठी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था और 1999 में पहली बार चुनाव लड़ा था।