WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra: नलखेड़ा और बाबा वैजनाथ मंदिरों की बढ़ाई सुरक्षा

997

Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Yatra: नलखेड़ा और बाबा वैजनाथ मंदिरों की बढ़ाई सुरक्षा

भोपाल: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब आगर मालवा जिले की ओर बढ़ेगी। इसके चलते आगर मालवा जिले में उनकी सुरक्षा के लिए दो हजार जवान तैनात किये जाएंगे। इस दौरान बाबा वैजनाथ और नलखेड़ा में मां बागलामुखी के मंदिर की भी सुरक्षा आज से बढ़ाई जा रही है। अभी इन दोनों मंदिरों में राहुल गांधी दर्शन के लिए जाएंगे ऐसी सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को कांग्रेस ने अब तक नहीं दी है, लेकिन पुलिस ने यहां पर राहुल गांधी के जाने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी है।

एमपी में सबसे ज्यादा चलेंगे आगर जिले में राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आगर-मालवा जिले में चलेगी। इस जिले में यह यात्रा करीब 90 किलोमीटर का सफर तय करेगी। राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में दाखिल होने के बाद बुरहानुपर, खंडवा, खरगौन, इंदौर जिले के पार कर उज्जैन पहुंच गई है। आज उज्जैन में यात्रा का रेस्ट हैं। गुरुवार को यात्रा फिर से शुरू होगी। यह यात्रा आगर मालवा जिले में सबसे ज्यादा चलेगी। अब तक पांच जिलों में मिलाकर राहुल गांधी की यात्रा करीब 180 किलोमीटर चल चुकी है। उज्जैन जिले में अभी 20 से 25 किलोमीटर यात्रा एक दिसंबर को चलेगी। इसके बाद आगर जिले में दो दिसंबर को पहुंचेगी।

2 से 4 दिंसबर तक रहेगी आगर जिले में
आगर मालवा जिले में राहुल गांधी की यह यात्रा तीन दिन तक रहेगी। दो दिसंबर को यात्रा इस जिले में आएगी। सुरक्षा के लिए इस जिले में दो हजार जवान तैनात रहेंगे। बाबा वैजनाथ का मंदिर यात्रा के मार्ग पर ही है, जबकि नलखेड़ा की मां बागलामुखी का मंदिर यात्रा मार्ग से करीब 25 किलोमीटर अंदर हैं। आगर जिले के तीन थाना क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। सबसे पहले आगर थाना क्षेत्र से फिर सुवासरा थाना क्षेत्र से आखिरी दिन यात्रा सोयत थान क्षेत्र से जाएगी। इस जिले में पुलिस बल लगभग साढ़े तीन सौ है, इसलिए इस जिले में सबसे ज्यादा अतिरिक्त पुलिस बल लगाना पड़ रहा है।