WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रेल मंत्री वैष्णव शीघ्र करेंगे रतलाम – अहमदाबाद वाया बांसवाड़ा डूंगरपुर रेल परियोजना का शिलान्यास – सांसद कनकमल कटारा

रेल मंत्री वैष्णव शीघ्र करेंगे रतलाम – अहमदाबाद वाया बांसवाड़ा डूंगरपुर रेल परियोजना का शिलान्यास – सांसद कनकमल कटारा

गोपेंद्र नाथ भट्ट की रिपोर्ट

नई दिल्ली। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रतलाम से अहमदाबाद वाया बांसवाड़ा -डूंगरपुर बहुप्रतिक्षित रेल परियोजना का शीघ्र ही शिलान्यास करेंगे।

पढ़ना जारी रखें

बाँसवाड़ा-डूंगरपुर के सांसद कनक मल कटारा को यह जानकारी नई दिल्ली में बुधवार को केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने उनसे हुई मुलाकात के दौरान दी।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान की इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ करा दिया जायेगा और जल्दी ही इसका शिलान्यास भी किया जायेगा।

इस रेल परियोजना से क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार के नए नए आयाम , सस्ता और सुलभ परिवहन आमजन को मिल सकेगा तथा यह रेल लाइन वागड़ क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी कड़ी साबित होंगी।