Raja Pateriya Arrest : पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

पवई थाने में रखा, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा!, PM मोदी के बारे में नफरती बयान देने का आरोप

1180
Raja Pateriya Arrest : राजा पटेरिया गिरफ्तार, पवई थाने में रखा, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा!

Raja Pateriya Arrest : पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

दमोह से महेंद्र परिहार की रिपोर्ट

Hata (Damoh) : पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को उनके निवास से सुबह 7 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान का आरोप है। मंगवार सुबह पन्ना पुलिस ने उन्हें दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें पन्ना लाया गया और आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर संविधान बचाना है, तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह के बयान पर भाजपा की ओर से तीखी आलोचना की जा रही है। इसके पहले भी पटेरिया भाजपा पर तीखे हमले करते रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राजा पटेरिया ने यह बयान पन्ना जिले के पवई तहसील में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया।

दूसरी तरफ गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह बहुत निंदनीय बयान है। इस मामले में पन्ना एसपी को तुरंत एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दे रहा हूं। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। इसके बाद पन्ना में सोमवार को एफआइआर दर्ज कर ली गई और मंगलवार सुबह सात बजे पटेरिया को हटा स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया गया।