WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्रावण माह के पहले दिन राजाधिराज बाबा महाकाल ने किया उज्जयिनी का भ्रमण,विशाल ध्वज के साथ निकली भगवान महाकाल की पालकी

सवारी मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिया

WhatsApp Image 2023 07 10 At 6.34.29 PM

श्रावण माह के पहले दिन राजाधिराज बाबा महाकाल ने किया उज्जयिनी का भ्रमण,विशाल ध्वज के साथ निकली भगवान महाकाल की पालकी

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन : विशाल ध्वज के साथ भगवान महाकाल की सवारी निकाली गई। श्रावण माह के पहले दिन सोमवार को उज्जैयिनी के भ्रमण पर निकलकर भगवान श्री महाकालेश्वर ने अपनी प्रजा को दर्शन दिये और उनका हाल जाना ।

https://youtu.be/6iUecp9kWPo

सवारी के निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर के सभामंडप में मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन महापौर श्री मुकेश टटवाल, विधायक पारसचंद्र जैन, अध्यक्ष एवं कलेक्टर, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा, श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनीत गिरी जी महाराज, नगर पालिक निगम आयुक्त श्री रोशन सिंह आदि ने भगवान श्री महाकालेश्वशर का पूजन -अर्चन किया और आरती में सम्मिलित हुए।

भगवान श्री महाकाल का मंदिर के सभामंडप में विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद अपने निर्धारित समय पर पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश नगर भ्रमण पर निकले। भगवान श्री महाकाल की पालकी के नगर भ्रमण के रवाना होने के पूर्व सर्व प्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चारत भगवान की आरती की गई। इस अवसर पर श्री ओम जैन अध्यक्ष मध्यप्रदेश फार्मेसी कोंसिल, प्रशासक श्री संदीप कुमार सोनी, सी.ई.ओ.स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक, समिति सदस्य श्री पुजारी प्रदीप गुरु, श्री राजेंद्र शर्मा गुरूजी , श्री राम पुजारी एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

सभी गणमान्यो ने पालकी को कांधा देकर नगर भ्रमण की ओर रवाना किया। भगवान श्री मनमहेश का विधिवत पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं.घनश्याम शर्मा ने संपन्न करायी।

पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, मध्य प्रदेश सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा भगवान श्री महाकाल को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देने के बाद पालकी नगर भ्रमण की ओर रवाना हुई।

पालकी में विराजित भगवान श्री मनमहेश के दर्शन लाभ सवारी मार्ग के दोनों ओर खडे हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
सवारी मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल को पुष्प अर्पित कर दर्शन लाभ लिये।