WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ram Mahotsav 2022 : श्री राम के जननायक स्वरूप से अवगत कराने के लिए आयोजन

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचनकार रामकथा करेंगे, अन्य कई कार्यक्रम

WhatsApp Image 2022 04 23 At 9.45.48 PM 1

Sagar : ‘रुद्राणी बुंदेली कला ग्राम एवं शोध संस्थान’ द्वारा 9 दिवसीय राम महोत्सव 2022 का आयोजन ओरछा में किया जा रहा है।

16 से 24 मई तक होने वाले इस आयोजन में भगवान श्री राम के जननायक स्वरूप से आमजन को अवगत कराया जाएगा।

इसके आयोजक ‘बुंदेलखंड विकास बोर्ड’ उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष और फ़िल्म कलाकार राजा बुंदेला हैं। इस आयोजन में बड़े पैमाने पर कला संस्कृति का समन्वय देखने को मिलेगा।

WhatsApp Image 2022 04 23 at 9.45.56 PM

फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने मीडिया से चर्चा में बताया कि अकस्मात आई विश्व आपदा ने जन जन को अस्थिर कर दिया है।

महानगरों से निकलकर लोग अपने घरों को लौट आए। कोरोना महामारी ने हमें फिर अपनी सांस्कृतिक मूल्यों के चिंतन की और लौटने के लिए विवश किया है l

विपदा की इस घड़ी में यह क्षेत्र जन-जन का सहारा हैl राजा बुंदेला ने बताया कि सुष्मिता मुखर्जी बुंदेला ने पिछले दिनों भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को भी राम महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया है।

WhatsApp Image 2022 04 23 at 9.45.49 PM

उन्होंने बताया कि प्राचीन धर्मग्रंथों में इस क्षेत्र को विपदा नाशक वाला क्षेत्र माना गया हैl यह राम महोत्सव विपदा नाशक और अंतर्राष्ट्रीय अनुष्ठान का प्रारब्ध है l

कोरोना रूपी मायावी असुरीय शक्तियों से युक्त वायरस से प्रभु श्री राम नाम ही हमें मुक्ति प्रदान कर सकता हैl मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का आशीर्वाद सम्पूर्ण विश्व को विपदा मुक्त बनाने में सक्षम है।

राम महोत्सव भगवान श्री राम के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा हैl

इस महोत्सव में जहां एक और श्री राम कथा के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रवचन कर्ता अपना प्रवचन करेंगेl दूसरी और टपरा टॉकीज में श्री राम कथा आधारित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगाl

WhatsApp Image 2022 04 23 at 9.45.56 PM 1

रात में सांस्कृतिक संध्या पर विश्वविख्यात रामलीला का मंचन होगाl आयोजन में बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक अभिनेता अभिनेत्री जैसे फ़िल्म कलाकार अरुण गोविल, नीतीश भारद्वाज, दीपिका चिखलिया, सुधा चन्द्रन आदि उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रातः काल में श्री राम ध्यान योग होगा। श्री राम भजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगीl ओरछा धाम छायाचित्र प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित होगी l श्री राम चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगीl

श्री राम लोक कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगीl बुंदेली व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। साथ ही बुंदेली वाद्ययंत्र स्पर्धा भी होगी। बुंदेली लोकगीत, नृत्य प्रतियोगिता आगंतुकों का मनोरंजन करेंगे।

9 दिन चलने वाले इस आयोजन में प्रत्येक दिन श्री रामकथा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चैनलों के माध्यम से प्रसारण किया जाएगाl प्रत्येक दिन श्री राम कृपा से विशाल भंडारा आयोजित किया। ओरछा धाम से श्री राम राजा सरकार का सन्देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का यह सार्थक प्रयास है।

सागर कमिश्नर को न्यौता

राम महोत्सव 2022 के आयोजक राजा बुन्देला एवं राम महोत्सव टीम ने सागर आकर कमिश्नर मुकेश शुक्ला से पूरे आयोजन के सम्बंध में चर्चा की। कमिश्नर ने प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनको महोत्सव में आने का न्योता टीम ने दिया।