WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

IAS Arrested for Taking Bribe : 5 लाख की रिश्वत लेते IAS को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पकड़ा

WhatsApp Image 2022 04 23 At 10.05.05 PM 696x398

IAS Arrested for Taking Bribe : 5 लाख की रिश्वत लेते IAS को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पकड़ा

Jaipur : राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) ने अलवर में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के दो अधिकारियों सहित तीन लोगों को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ACB के महानिदेशक बीएल सोनी ने जयपुर में बताया कि अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर IAS नन्नूमल पहाड़िया, राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (RAS) अशोक तथा उनके दलाल नितिन शर्मा को पांच लाख की रिश्वत लेते पकड़ लिया।

IAS Arrested for Taking Bribe : 5 लाख की रिश्वत लेते IAS को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पकड़ा

ये अधिकारी फरियादी से एक मामले में 16 लाख की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत की गई कि उसकी फर्म द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों को निर्बाध रूप से चलने देने के बदले पैसे मांगे गए थे।

आरोपी अलवर के पूर्व जिला कलेक्टर पहाड़िया और आरएस सांखला (सेटलमेंट अधिकारी कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी) द्वारा 16 लाख की रिश्वत मांगकर उन्हें परेशान किया जा रहा था।

Anti Corruption Bureau की टीम ने शिकायत का सत्यापन करते हुए शनिवार को आरोपी आरएएस अशोक सांखला को फरियादी से 5 लाख की रिश्वत लेकर अपने दलाल नितिन शर्मा द्वारा ले जाते ACB टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

IAS Arrested for Taking Bribe : 5 लाख की रिश्वत लेते IAS को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने पकड़ा

इस मामले में IAS नन्नूमल पहाड़िया को जिला कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया गया। पहाड़िया दो दिन पहले ही अलवर के कलेक्टर पद से रिलीव हुए थे।

दस दिन पहले ही राज्य सरकार ने पहाड़िया का ट्रांसफर अलवर कलेक्टर से विभागीय जांच आयुक्त के पद पर किया था। वे कलेक्टर पद से रिलीव भी हो गए थे।

विभागीय जांच आयुक्त पद काफी महत्वपूर्ण पद माना जाता है। यह विभिन्न गड़बड़ियों में फंसे अधिकारी-कर्मचारियों से जुड़ी जांच का जिम्मा संभालता है।

Also Read: शिवराजजी,आजादी बहुतेरों को चाहिए,मिलेगी.? 

आरोपी अशोक सांखला ने परिवादी से पहले ही 5 लाख रिश्वत ली थी। ACB के अतिरिक्त महानिदेशक (Additional Director General) दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी।