रामायण के ‘रावण’ Arvind Trivedi का निधन, श्रीराम और लक्ष्मण जी ने जताया शोक

1581
Arvind Trivedi

Mumbai: लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरव‍िंद त्रिवेदी का निधन हो गया है. श्रीराम और लक्ष्मण जी ने जताया शोक. वे 82 साल के थे. खबर है कि अरव‍िंद त्रिवेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछली रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया. एक्टर की मौत की पुष्ट‍ि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है. अरव‍िंद के निधन पर उनके साथ काम कर चुके स्टार्स ने शोक जताया है.

रामायण के राम यानी एक्टर अरुण गोव‍िल ने ट्वीट किया- ‘आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया. नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे.’

सुनील लहरी ने अरव‍िंद त्रिवेदी की दो तस्वीरें साझा कर ट्वीट किया- ‘बहुत दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरव‍िंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे. भगवान उनकी आत्मा को शांती दे…मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैंने एक पिता समान शख्स को खो दिया है, मेरे मार्गदर्शक, शुभचिंतक और सज्जन व्यक्त‍ि.’ दीप‍िका चिखल‍िया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा- ‘उनके पर‍िवार के प्रति मेरी संवेदनाएं…एक बहुत शानदार इंसान थे..’

देखिए श्री राम और लक्ष्मणजी के ट्वीट