Rang Panchami Ger : रंग-गुलाल से सराबोर हुआ इंदौर का राजबाड़ा इलाका!

शहरभर के सवा लाख लोग राजबाड़ा पहुंचे, 3 Km लम्बी गेर निकली!

1918

Rang Panchami Ger : रंग-गुलाल से सराबोर हुआ इंदौर का राजबाड़ा इलाका!

इंदौर से गोविंद राठौर की रंगारंग रिपोर्ट

Indore : दो साल के दुखद कोरोना काल के बाद इस बार पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। सिर्फ राजबाड़ा की गेर में ही रंग नहीं उड़ा, पूरा शहर रंगों की मस्ती में छाया रहा। आज सुबह से ही लोगों का आकर्षण राजबाड़ा और आसपास का इलाका रहा। पूरे शहर से हजारों लोगों की भीड़ राजबाड़ा पहुंची और जमकर मस्ती की।

गोराकुंड, सराफा, बड़े गणपति से लगाकर राजबाड़ा का पूरा आसमान रंग-गुलाल से भर गया। जमीन से लगाकर आसमान तक रंग-गुलाल नजर आए। आने वाले लोगों का उत्साह भी चरम पर था। जैसे-जैसे गेर आगे बढ़ रही है, लोगों का हुजूम बढ़ता जा रहा था। शहर में जगह-जगह पुलिस चेकिंग की जा रही है। खजराना मंदिर रोड पर कुछ संवेदनशील स्पॉट्स पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई।

अनुमान है कि करीब सवा लाख लोग इस गेर में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक गेर में कई परिवार भी पहुंचे। इस गेर की लम्बाई तीन किमी से ज्यादा दिखाई दी। यह सिलसिला दोपहर 2 बजे के बाद तक चला। शहर की कॉलोनियों और मोहल्लों में भी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। सराफा बाजार और गोपाल मंदिर के आसपास भी रंग नजर आया।
गेर के राजवाड़ा पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। हिंद रक्षक की फाग यात्रा भी गोराकुंड से निकली।

WhatsApp Image 2023 03 12 at 3.54.04 PM

नगर निगम की गेर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी नजर आए। इसमें पार्षद व भाजपा नेता ट्रैक्टर में बैठकर आगे चल रहे थे। निगम की गेर में इस बार लोगों पर पानी की बौछारें डाली। गेर में टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की टोली सबसे थी। इसमें डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए। वे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर सभी का अभिवादन करते रहे, लोग सेल्फी ले रहे थे। मिसाइलों में रंग भरकर उड़ाया जा रहा था। मंच से स्वागत भी किया गया।

गेर में बोरिंग मशीन से 100 फीट ऊपर तक गुलाल उड़ाया गया। चमकीले रंगों की बौछार की जा रही थी। पानी के टैंकरों से 100 फीट तक रंगों की बौछार से गेर में लोगों का स्वागत किया गया। गेर में ढोल, बैंड, ट्रेक्टर, ट्राली, बैनर, 2 डीजे की गाड़ियां, तीन टैंकर भी शामिल हुए।

गोल्डन जुबली साल

रसिया कॉर्नर गेर का यह 50वां गोल्डन जुबली साल था। शुरुआत ओल्ड राजमोहल्ला स्थित हरिराम मंदिर पर पूजन के बाद हुई। विशेष रूप से बैंड बाजे, ढोल ताशे, 3 डीजे की गाड़ियां, 10 टैक्टर ट्राली पर ड्रम से पानी उड़ाते हुए होली के हुरियारे चले .5 पानी की टैंकरों पर 100 फीट तक केसरिया रंग की मार करने वाली मिसाइलें भी गेर में शामिल हुई। 500 युवा केसरिया हेलमेट पहनकर युवाओं को हेलमेट पहन गाड़ी चलाने का संदेश देते हुए निकले। गेर में शामिल सभी गाड़ियां पर हिंदू सनातन धर्म के प्रतीक केसरिया ध्वज लहरा रहे थे।

गेर के बीच फाग यात्रा

हिन्द रक्षक ने फाग यात्रा निकाली। यह यात्रा बद्रीनारायण मंदिर से शुरू हुई। यात्रा के शुरू होने के पूर्व भगवान राधा कृष्ण की आरती की गई। यात्रा में शामिल रथ को संगठन की युवा शक्ति खींचते हुए चली। फाग यात्रा में शामिल महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक दस्ता भी तैनात रहा। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज वाहिनी भी रहा। फाग यात्रा में अबीर, गुलाल व टेसू के फूलों का ही प्रयोग किया गया। यात्रा में भजन मंडलियां राधा कृष्ण के भजन व फाग गीत गाते हुए चलती रही।

Shri Dwarkadhish and Shri Krishna Radha संग पलाश पुष्पों के रंग से खेली नर्मदांचल की अनूठी होली