Raped for Dowry : र‍िटायर्ड IAS ने ही अपनी दूसरी पत्नी का दहेज के लिए घर में दुष्कर्म कराया, 6 पर मामला दर्ज! 

सौतेले बेटे और दामाद पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप!

876

Raped for Dowry : र‍िटायर्ड IAS ने ही अपनी दूसरी पत्नी का दहेज के लिए घर में दुष्कर्म कराया, 6 पर मामला दर्ज! 

Lucknow : दहेज की मांग पूरी न होने पर जम्मू-कश्मीर कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुष्कर्म किया गया। उसे 5 दिन तक बंधक बनाकर पीटा गया और अश्लील वीडियो भी बनाए गए। ये गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जांच में घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर इसे विवेचना के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई।

बताया गया कि लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का रिटायर्ड आईएएस से दूसरा निकाह नवंबर, 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से हुआ। पहली पत्नी से उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़िता के मुताबिक, ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा था और दहेज की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा।

पहली पत्नी से चार बच्चे

लखनऊ की रहने वाली 35 वर्षीय युवती की शादी नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा निवासी सेवानिवृत आईएएस अफसर से हुई थी। युवती के अुनसार, पति 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। 2018 में उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्नी से उनके चार बच्चे हैं।

इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा की है। आगे की विवेचना के लिए केस बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।

दामाद और सौतेले बेटे की करतूत

महिला की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2024 में दामाद और सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर फिर पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं दिया गया। जब महिला की तबीयत बिगड़ गई, तो उसे वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवार वालों ने महिला के कुछ वीडियो बनाए और सादे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए।