WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rapist Ram Rahim Got Payroll : राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से आएगा बाहर

सजा के बाद से राम रहीम पांचवीं बार जेल से निकलेगा।

1839
WhatsApp Image 2023 11 20 At 11.11.06 PM

Rapist Ram Rahim Got Payroll : राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से आएगा बाहर

Chandigarh : रोहतक की सुनारिया जेल में रेप के मामले में सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिलने की खबर फैलते ही उसके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई।उसके बाहर आने को अगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा हैं। पैरोल से छुटकर राम रहीम यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम में 21 दिन गुजारेगा। संभावना है कि डेरा प्रमुख के साथ उसकी मुंह बोली बेटी हरप्रीत भी आएगी। पैरोल मंजूर होने के बाद उसके अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं और आश्रम में उसके आने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।डेरा सच्चा सौदा आश्रम के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने बताया कि उन्हें भी मीडिया से जानकारी मिली हैं कि 21 दिन की पैरोल मंजूर हो गई हैं इंस्पेक्टर बिनौली एम पी सिंह ने बताया कि रोहतक जेल अधीक्षक ने इस संबंध में कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, जिसे भेज दिया गया था।

Rapist Ram Rahim Got Payroll : राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 21 दिनों के लिए जेल से आएगा बाहर

बता दें कि डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को सबसे पहले 30 दिन की पैरोल 17 जून 2022 को मिली थी, इसके बाद वह बरनावा आश्रम में रहा। 18 जुलाई को वापस सुनारिया जेल चला गया। 88 दिन बाद फिर 15 अक्टूबर को दूसरी बार पैरोल मिल गई। 25 नवंबर को वह वापस सुनारिया जेल चला गया था, 21 जनवरी 2023 को फिर तीसरी बार 40 दिन की पैरोल पर गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आकर रहा था,3 मार्च को पैरोल पूरी कर वापस सुनारिया जेल चला गया था। चौथी बार फिर डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम पहुंचा था। उसके बाद वह जेल में चला गया था।