WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम जिला चिकित्सालय को प्रदेश में कायाकल्प हेतु मिला प्रथम पुरस्कार

WhatsApp Image 2023 07 10 At 20.38.42 696x522

रतलाम जिला चिकित्सालय को प्रदेश में कायाकल्प हेतु मिला प्रथम पुरस्कार

Ratlam : जिले में जिला चिकित्सालय एवं विभिन्न क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थाओं के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य शासन द्वारा कायाकल्प अभियान जारी है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वास्थ संस्थाओं की मॉनिटरिंग जिला स्तरीय संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय दलों द्वारा की जाती है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर नानावरे ने बताया कि वर्ष 22-23 हेतु चलाए जा रहे कायाकल्प अभियान के दौरान राज्य स्तर से विभिन्न अवार्ड की घोषणा की गई है। जिसमें चिकित्सालय रतलाम को प्रदेश में कायाकल्प अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी।वहीं जिले की अन्य स्वास्थ संस्थाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नामली को कायाकल्प अवार्ड हेतु 1 लाख रुपए की राशि तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ को कायाकल्प अवार्ड हेतु 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी। डॉ ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में स्वास्थ संस्थाओं को उपलब्धि प्राप्त हुई है। उक्त राशि का उपयोग विभिन्न संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण सही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदायगी के लिए किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 07 10 at 20.38.42 1

डॉ ने स्पष्ट किया कि आगामी समय में जिला चिकित्सालय रतलाम को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ आनंद चंदेलकर कायाकल्प के नोडल अधिकारी डॉ रजत दुबे, जिला चिकित्सालय के तत्कालीन आरएमओ डॉ रवि दिवेकर, वर्तमान सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर, वर्तमान आरएमओ डॉक्टर प्रणव मोदी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली के डॉक्टर राजेश मंडलोई, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धराड़ के डॉक्टर सतेंद्र राजावत एवं विभिन्न चिकित्सकों, स्टाफ, कर्मचारी आदि को शुभकामनाएं प्रेषित की।