Operation Clean के तहत रतलाम पुलिस को मिली सफलता: NDPS एक्ट प्रकरण का 2 वर्ष से फरार ₹5,000 का इनामी बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार!

95

Operation Clean के तहत रतलाम पुलिस को मिली सफलता: NDPS एक्ट प्रकरण का 2 वर्ष से फरार ₹5,000 का इनामी बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार!

 

Ratlam : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के अंतर्गत जिले की थाना पिपलोदा पुलिस को सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामले को लेकर थाना प्रभारी पिपलोदा रमेश कोली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लगभग 2 वर्षों से फरार चल रहें इनामी बदमाश को किया। 18 अगस्त 2024 को थाना पिपलोदा पुलिस द्वारा माउखेड़ी-पंचेवा रोड पर कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया था। मामले में थाना पिपलोदा पर अपराध क्रमांक 269/2024 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

विवेचना के दौरान आरोपी अजय सिंघानिया एवं सोनू मीणा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जबकि प्रकरण का एक अन्य आरोपी कालूराम पिता श्यामलाल सुथार निवासी हिंगोरिया थाना कपासन जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एसपी अमित कुमार द्वारा ₹5,000 का नगद पुरस्कार भी घोषित किया गया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना पिपलोदा पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहें थे। और टीम गठित की गई थी पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पहुंची, जहां से मंगलवार को आरोपी कालूराम सुथार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों, नेटवर्क एवं प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

 

फरार बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी रमेश कोली (थाना प्रभारी पिपलोदा), उप-निरीक्षक राजू मखोड (चौकी प्रभारी सुखेड़ा), विजयपाल सिंह, हीरालाल आर्य, जितेन्द्र माली एवं सायबर सेल रतलाम से आरक्षक तुषार सिसोदिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही!

क्या कहते हैं एसपी!

जिले में फरार वारंटियों, इनामी अपराधियों एवं संगठित अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध ऑपरेशन क्लीन के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अमित कुमार!