WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लॉन्च हुआ ‘HARSH’ पोर्टल, अब समग्र ID से सीधे मिलेंगी सरकारी योजनाएं!

551

लॉन्च हुआ ‘HARSH’ पोर्टल, अब समग्र ID से सीधे मिलेंगी सरकारी योजनाएं!

झाबुआ : अब भटकना बंद, लाभ सीधा। राज्य शासन ने नागरिकों को उनकी जरूरत के हिसाब से सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए ‘HARSH’ पोर्टल लॉन्च कर दिया है। पूरा नाम – HARSH = Holistic Assessment of Requirements & Support Hub। वेबसाइट: https://www.harsh.mp.gov.in/

पोर्टल करेगा क्या काम!  

पहले फॉर्म भरते रहो, लाइन में लगो, पता ही नहीं कौन सी योजना के पात्र हो। अब HARSH पोर्टल आपकी समग्र ID के डेटा को पढ़कर खुद बताएगा कि आप किस योजना के लिए एलिजिबल हो।

1. रोजगार योजनाएं

2. कौशल विकास ट्रेनिंग

3. शिक्षा से जुड़ी स्कीम

सब एक ही प्लेटफॉर्म पर, पारदर्शी तरीके से।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन!

1. अपनी *समग्र ID* तैयार रखें

2. पोर्टल पर जाएं: https://www.harsh.mp.gov.in/User/newregistration

3. मोबाइल OTP से वेरिफाई करें और प्रोफाइल बना लें

मदद कहां मिलेगी!

अगर ऑनलाइन करने में दिक्कत है तो घबराएं नहीं। आपके गांव की ग्राम पंचायत, जनसेवा केंद्र और वार्ड कार्यालय में इसकी जानकारी लगी है। सचिव, GRS और वार्ड प्रभारी आपको रजिस्ट्रेशन + OTP वेरिफिकेशन में पूरी मदद करेंगे।

प्रशासन क्या कर रहा!

जिला प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि HARSH पोर्टल का डेटा देखकर योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचाएं। हर हफ्ते जिलेवार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा भी होगी। जनसेवा केंद्र, पंचायत और वार्ड ऑफिस में पोस्टर लगाए जाएंगे ताकि एक भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं।

 

कलेक्टर की अपील!

जिला कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा है कि HARSH पोर्टल को मिशन मोड में चलाएं। मकसद साफ है – शासन की योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक, बिना दलाल, बिना चक्कर।

1. पात्रता खुद चेक होगी, कोई फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा

2. एक प्रोफाइल: सभी योजनाओं की जानकारी

3. मोबाइल से ही स्टेटस चेक कर सकते हो!