Ratlam Police Cracks Down on Drugs: 5.50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर पकड़ाया!

82

Ratlam Police Cracks Down on Drugs: 5.50 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर पकड़ाया!

पुलिस की कार्रवाई से ड्रग्स तस्करों में हड़कंप!

Ratlam : जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के साथ जारी है। एसपी अमित कुमार के निर्देशों के बाद रिंगनोद थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर घेराबंदी कर एक तस्कर को दबोचा, जिसके पास से 5.50 लाख रुपए मूल्य की अवैध मादक पदार्थ MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की गई।

पुलिस से मिली ​जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर कलालिया फंटा क्षेत्र में आने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद आनंद सिंह आजाद ने तत्काल विशेष टीम का गठन किया।

​पुलिस टीम ने फोरलेन हाईवे पर कलालिया फंटा के पास जाल बिछाया। संदिग्ध के आते ही पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया जिसकी तलाशी लेने पर तस्कर के पास से 55 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद ड्रग्स की कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए आंकी गई है। ​पकड़े गए तस्कर का नाम युनुस (46) पिता सैय्यद हबीब निवासी वकील कॉलोनी के रूप में की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

​सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस!

​SP अमित कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह MD कहां से लाई गई थी और रतलाम में किन-किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। इस कार्रवाई से जिले के ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है। ​तस्कर को पकड़ने में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, रघुवीर जोशी, सुधीर सिंह राठौर, राधेश्याम चौहान, कृष्णपाल सिंह, रविंद्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह जगावत और शोभाराम शर्मा की मुख्य भूमिका रही!