WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Siya Goyal : केतन अग्रवाल की मां ने सिया के लिए फांसी की मांग की है

0

पुणे:केतन अग्रवाल की मां ने सिया गोयल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सिया ने परिवार का भरोसा तोड़ा और उनके बेटे की हत्या की, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मामला सामने आने के बाद सिया का परिवार भी बंगले से गायब है। सिया अग्रवाल और उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी पुलिस की रिमांड पर है। इस बीच केतन की मां मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने बड़ा बयान दिया है। केतन की मां ने कहा है कि हमने उसे बहू माना लेकिन उसने हमें धोखा दिया है। केतन की मां ने कहा है कि सिया और उसके बॉयफ्रेंड को मौत की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सिया के मां-बाप के लिए भी कड़ी सजा की मांग की हैं।

मीडिया से बातचीत के दौरान केतन की मां ने कहा कि हमारे आंसू नहीं रुक रहे हैं। चार दिन से हमारे घर में कोई सोया नहीं है। हमारे घर में 15-20 सदस्य हैं लेकिन कोई भी सो नहीं पा रहा है। मेरा बेटा चला गया है। इसके लिए पूरी तरह से सिया जिम्मेदार है।मां ने कहा कि सिया गोयल दो-तीन बार मेरे घर आई थी। एक बार वह पूजा पर आई थी। पूजा के हिसाब से आई तो वह अच्छे से हमारे साथ रही है। बर्थडे और डिनर पर भी आई थी। हमलोग डिनर पर भी मिले वह अच्छे से रही।

केतन की मां ने कहा कि मैंने उसे फ्रैंकली मना कर दिया था कि मेरे घर में ड्रिंक नहीं चलेगा। मैं तुम्हें पार्टियों में नहीं भेजूंगी। लेकिन वह ड्रिंक करती रही। उसके मां-बाप ने हमसे बातें छुपाई हैं। इसके लिए पूजा गोयल बहुत बड़ी जिम्मेदार है। पूजा गोयल ने मुझसे फोन पर कहा कि अपने बेटे को क्यों भेजते हो। मैंने कहा था कि केतन को मैंने नहीं भेजा है, सिया गोयल मेरे बेटे को लेकर गई थी।मां ने कहा कि हमारे परिवार में 20 लोग हैं। किसी को यह नहीं पता था। उसे उसके भाई को, बुआ, मां और बाप को मौत की सजा मिले। बुआ उसकी बहुत बुरी है।

https://x.com/ANI/status/2069368822218547473

केतन के पिता ने कहा कि सिया ने पहले भी कई बार उसे मारने की कोशिश की है। आरोपी चेतन वहां बाइक से पहुंचा था। चेतन और सिया ने पहले किसी चीज से वार किया था। इसके बाद दोनों ने उसे नीचे फेंक दिया। सिया की मां ने हमें फोन किया था कि केतन नीचे फोर्ट से गिर गया।केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, “अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो सीधे मना कर देती। हम तुरंत शादी रद्द कर देते। किसी पर कोई दबाव नहीं था। केतन मेरे बुढ़ापे का सहारा था, वह मेरा आगे का वंशज था। मेरी चिता को वही आग देने वाला था, लेकिन अब वह नहीं रहा। सिया की वजह से मेरा सब कुछ खत्म हो गया।”

https://x.com/ANI/status/2069379372310761914