पन्ना टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पर्यटकों की संख्या दुगुनी

140

पन्ना टाइगर रिजर्व में रिकॉर्ड तोड़ कमाई, पर्यटकों की संख्या दुगुनी

भोपाल। प्राकृतिक मनोरम दृश्यों सहित वन्य प्राणियों से पर्याप्त संख्या से परिपूर्ण पन्ना टाइगर रिजर्व में इस भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटकों से के गुलजार है। जिसमें देशी एवं विदेशी दोनों कैटेगिरी के पर्यटकों में भारी इजाफा हुआ है, जिसके कारण आय में भी वृद्धि हुई है।

फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देशन एवं डिप्टी डायरेक्टर वीरेन्द्र पटेल के मार्ग दर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व वन्य जीव पर्यटन के मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है। लगातार हो रही बाघों की साइटिंग से पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 08 at 19.47.31

वर्ष 2021-22 में भारतीय पर्यटकों की संख्या 1 लाख 73 हजार 982 थी, वहीं वर्ष 2022-23 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 लाख 19 हजार 234 हो गई। वर्ष 2023-24 में 2 लाख 21 हजार 505 और वर्ष 2024-25 में क्षु पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 लाख 60 हजार 570 पहुंच गई।

विदेशी पर्यटकों की संख्या भी दोगुनी

पन्ना टाइगर रिजर्व का नैसर्गिक सौंदर्य दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा है। पांच साल में टाइगर रिजर्व पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़कर दोगुना हो गई है। वर्ष 2021-22 में जहां 522 विदेशी पर्यटक ही टाइगर रिजर्व पहुंचे। वहीं वर्ष 2024-25 में 15300 विदेशी पर्यटकों ने पन्ना टाइगर रिजर्व में उपस्थिति दर्ज कराई।

आय बढ़कर हुई दोगुना

पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पन्ना टाइगर रिजर्व की आय में भी वृद्धि हो रही है। पांच साल में पन्ना टाइगर रिजर्व की आय भी बढ़कर दोगुना हो गई है। पांच साल पहले वर्ष 2021-22 पन्ना टाइगर रिजर्व की आय 3 करोड़ 44 लाख 90 हजार 945 रुपए थी। जो कि वर्ष 2024-25 में बढ़कर 6 करोड़ 92 लाख 81 हजार 587 रुपए हो गई।

WhatsApp Image 2026 05 08 at 19.47.31 1

बाघों की अच्छी साइटिंग से बढ़ रहे पर्यटक टाइगर रिजर्व के कुशल प्रबंधन के कारण इन दिनों शावकों सहित 100 से अधिक बाघ टाइगर रिजर्व में हैं। इससे इनकी साइटिंग भी अच्छी हो रही है। पर्यटकों को हर दिन बाघ देखने को मिल ही जाते हैं। इस पर्यटन सीजन में एक दर्जन से अधिक शावक आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। वनस्पतियों की दुर्लभप्रजातियां और केन का किनारा भी लुभा रहा है।

इनका कहना

देश के साथ विदेशी सैलानियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। टीम नियमित निगरानी भी कर रही हैं, जिससे पर्यटकों को असुविधा नहीं हो। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
वीरेंद्र सिंह पटेल उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व