पीएम नरेन्द्र मोदी की Religious Places के संरक्षण में पहल की प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने की सराहना

612
Religious places

पीएम नरेन्द्र मोदी की Religious places के संरक्षण में पहल की प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने की सराहना

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन – पीएम नरेन्द्र मोदी के आज केदारनाथ से आदि शंकराचार्य की मूर्ति अनावरण और पूजा अर्चना के दौरान खरगोन जिले की मुंडन मिश्र की नगरी मण्डलेश्वर में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मे प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर की मौजूदगी आयोजन रखा गया। यहाँ शंकराचार्य जी और मुंडन मिश्र का शास्त्रार्थ हुआ था।

Religious places

इस अवसर पर साधु संत सहित प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने प्राचीन और ऐतिहासिक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान शिव ताण्डव का पाठ कर जल अभिषेक किया।

इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर का कहना है कि आज पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में धर्म स्थलों के संरक्षण में केदारनाथ से ऐतिहासिक शुरूवात हुई है। मैं आज    अद्भुत आनंद की अनुभूति कर रही हूं। ये पहल सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को मजबूत कर रही है और इसका परचम पूरे देश में फैल रहा है।

इस दौरान मंत्री ठाकुर ने आम जन से अपील की कि आध्यात्म की ओर अपने संकल्प बढ़ाये। निश्चित ही आने वाले समय में 21 वीं जगत गुरू भारत बनेगा। आज के धार्मिक आयोजन को लेकर मण्डलेश्वर के साधु संत और आमजन ने भी स्वागत किये हैं।

02 08 2021 gupteshwar mandir mandleshwar 202182 9456

संत विनय चैतन्यपुरी, संस्थापक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मण्डलेश्वर का कहना था कि पीएम नरेन्द्र मोदी की पहल ऐतिहासिक है। हमारा सौभाग्य है कि सरकार अब धर्मस्थल (religious places)की सुध ले रही है। वहीं नगरपरिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि  मनोज शर्मा का कहना है कि पीएम मोदी की पहल से हमारे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का विकास होगा।

प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने मंदिर के विकास का आश्वासन दिया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में जल्द ही भारत 21 वीं सदी में विश्व गुरू बनेगा।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, संत विनय चैतन्यपुरी (संस्थापक गुप्तेश्वर महादेव मंदिर, मण्डलेश्वर)-

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनोज शर्मा (नगरपरिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, उषा ठाकुर (संस्कृति और पर्यटन मंत्री)-

देखिये वीडियो-

Fighting : हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने को लेकर MLA और हेली कंपनी के प्रबंधक में मारपीट