Republic Day Celebration: जबलपुर में कलेक्टर नहीं अब मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, राज्य शासन द्वारा आदेश में फिर से संशोधन

289

Republic Day Celebration: जबलपुर में कलेक्टर नहीं अब मंत्री फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, राज्य शासन द्वारा आदेश में फिर से संशोधन

भोपाल: गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में राज्य शासन द्वारा कल जबलपुर में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्थान पर कलेक्टर के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आदेश हुए थे।

WhatsApp Image 2025 01 24 at 17.46.50

राज्य शासन ने आज इस आदेश में फिर से संशोधन किया है। जबलपुर में अब कलेक्टर के स्थान पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस अवसर पर वे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।

राज्य के सामान्य प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार मंत्री राकेश सिंह का नाम छिंदवाड़ा में झंडा फहराने के लिए निर्धारित किया गया था लेकिन अब उसमें संशोधन कर राकेश सिंह जबलपुर में झंडा फहराएंगे। छिंदवाड़ा में छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।