मप्र कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में फेरबदल,अभय तिवारी को राहुल गांधी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली

701

मप्र कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में फेरबदल,अभय तिवारी को राहुल गांधी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी को राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी मिली है। वे पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नेशनल कॉर्डिनेटर बनाए गए हैं।

मध्यप्रदेश में रिक्त हुए सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष के पद पर अब विधायक नीतेन्द्र सिंह राठौर एवं अब्बास हफ़ीज़, चंचलेश व्यास, अभिनव बरोलिया, असद उद्दीन एवं अपूर्व भारद्वाज को प्रदेश समन्वयक बनाया गया है।

WhatsApp Image 2024 08 24 at 7.07.32 PM

श्री अभय तिवारी को इस पद पर 6 वर्ष से अधिक रहने के बाद राहुल गांधी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।