Respect on Strawberry Production : निमाड़ जैसे गर्म इलाके में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने पर किसान का सम्मान!

251

Respect on Strawberry Production : निमाड़ जैसे गर्म इलाके में स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करने पर किसान का सम्मान!

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

Manawar (Dhar) : यहां से 15 किलोमीटर दूर ग्राम जोतपुर के युवा किसान शिवचन्द पाटीदार को ठंडे क्षेत्र की स्ट्रॉबेरी की फसल को निमाड़ के गर्म इलाके में उत्पादन करने पर ग्वालियर में सम्मानित किया गया। किसान शिवचन्द पाटीदार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में प्रगतिशील कृषि अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

WhatsApp Image 2024 02 07 at 5.04.15 PM

इस युवा प्रगतिशील किसान ने निमाड़ जैसे गर्म इलाके में स्ट्रॉबेरी का सफल उत्पादन कर कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति का सूत्रपात किया है। सम्मान समारोह में कुलपति प्रोफेसर अरविंद कुमार शुक्ला निदेशक विस्तार सेवा ग्वालियर, पूर्व कृषि मंत्री भरत कुशवाह , डॉ वायपी सिंह डायरेक्टर, कृषि विज्ञान केंद्र मनावर के डॉ धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में किसान शिवचंद को प्रगतिशील किसान अवार्ड से सम्मानित किया गया।

शिवचंद ने बताया कि उन्होंने अपने गांव जोतपुर के अपने खेत में एक बीघा में स्ट्रॉबेरी के साढे सात हजार से ज्यादा पौधे लगाए थे। सही देखभाल और उन्नत तकनीक से इस गर्म इलाके में भी उन्होंने स्ट्रॉबेरी का सफल उत्पादन किया है। जबकि यह फसल शिमला जैसे ठंडे क्षेत्र में ही ज्यादा पनपती है। निमाड़ की गर्मी के बीच ठंडे प्रदेश की स्ट्रॉबेरी की सफल खेती के लिए ही शिवचंद को सम्मानित किया गया है।