WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Retirement Age Raised : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ने के संकेत, पेंशन भी बढ़ेगी!

कामकाजी उम्र बढ़ाना है, तो सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की जरूरत!

2035

Retirement Age Raised : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ने के संकेत, पेंशन भी बढ़ेगी!

New Delhi : केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत जल्द एक नहीं बल्कि दो खुशखबरी मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसका सीधा असर कर्मचारियों की पेंशन पर पड़ेगा।
केंद्र सरकार जल्द ही कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे सकती है। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु और पेंशन राशि बढ़ाई जा सकती है। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री को आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से जारी किया गया है। इसमें देश में लोगों की कामकाजी उम्र सीमा बढ़ाने की बात कही गई है। इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू किया जाए।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सुझाव के तहत कर्मचारियों को हर महीने न्यूनतम 2000 रुपये पेंशन दी जानी चाहिए। आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की सिफारिश की है।

स्किल डेवलपमेंट जरूरी
इस रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाना है तो सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की सख्त जरूरत है। यह सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम करने के लिए किया जा सकता है। रिपोर्ट में 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कौशल विकास के बारे में भी बात की गई है।

सरकारें बनाएं नीति
रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकारें ऐसी नीतियां बनाएं जिससे कौशल विकास किया जा सके. इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र में रहने वाले, दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले, शरणार्थी, प्रवासी जिनके पास प्रशिक्षण प्राप्त करने के साधन नहीं हैं, लेकिन उन्हें प्रशिक्षित किया जाना चाहिए, उन्हें भी शामिल करना चाहिए।

विश्व जनसंख्या विवरणिका 2019 रिपोर्ट
वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2019 के मुताबिक साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ वरिष्ठ नागरिक होंगे। यानी देश की करीब 19.5 फीसदी आबादी रिटायर्ड की श्रेणी में जाएगी। वर्ष 2019 में भारत की लगभग 10 प्रतिशत जनसंख्या या 14 करोड़ लोग वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में हैं।