WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Return from Indian Embassy : पाकिस्तान के भारतीय दूतावास से 3 राजनयिक समेत 22 लोग भारत लौटे!

WhatsApp Image 2025 04 30 At 19.49.07

Return from Indian Embassy : पाकिस्तान के भारतीय दूतावास से 3 राजनयिक समेत 22 लोग भारत लौटे!

अटारी बॉर्डर से भारतीय राजनयिकों की वापसी दो चरणों में हुई!

New Delhi : आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से रिश्तों में बढ़े तनाव के बीच इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के 22 सदस्यों ने पाकिस्तान छोड़ दिया। इनमें तीन राजनयिक भी शामिल हैं। बताया गया कि ये सभी राजनयिक अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे।

बुधवार को भारतीय राजनयिकों के लौटने की पुष्टि करते हुए कहा गया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के तीन राजनयिकों समेत 22 सदस्य भारत लौट आए। बताया गया कि ये सभी लोग वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत आए हैं।

भारतीय राजनयिक राहुल कुमार राकेश ने प्रतिनिधिमंडल की रवानगी की देखरेख की, जो दो चरणों में हुई। पहले चरण में एक भारतीय राजनयिक और आठ कर्मचारी तथा दो परिवार के सदस्य मंगलवार को वाघा के रास्ते भारत पहुंचे। दूसरे ग्रुप में दो और राजनयिक, 11 कर्मचारी तथा दो अतिरिक्त परिवार के सदस्य शामिल थे। ये सभी लोग बुधवार सुबह रवाना हुए।

इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग सीमित स्तर पर काम कर रहा है। क्योंकि, स्थिति और बिगड़ने की आशंका के बीच एहतियाती उपाय लागू किए जा रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात पाकिस्तानी डिफेंस एडवाइजर्स को भारत छोड़ने के निर्देश दिया और उन्हें देश छोड़ने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का समय दिया था। इसके अलावा दोनों हाई कमीशन में तैनात कर्मचारियों की संख्या को भी 55 से घटाकर 30 करने का निर्णय लिया गया।