Road Accident: दमोह में दो सड़क हादसें 5 की मौत

568

दमोह। कल दो सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। बटियागढ़ क्षेत्र के आजनी गांव के टपरिया इलाके में एक एक ट्राला एक घर के ऊपर पलट गया। इसमें 3 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार शाम घर लौट रहे दो युवकों की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया।
बटियागढ़ के अंजनी की टपरिया में गिट्टी से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर पर पलट गया। उस समय घर में 5 लोग थे। सभी इस पलटे ट्राले की चपेट में आए। ट्राले के ड्राइवर, क्लीनर और घर में सो रहे 5 में से तीन की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के नाम ओंकार, मनीषा और आकाश अहिरवार बताए गए। जो ट्राला घर के ऊपर पलटा, उसमें गिट्टी भरी थी। ट्राले के पलटने के बाद घर में गिट्टी भर गई। सभी उसके नीचे दब गए। मुश्किल से एक महिला और एक पुरुष बाहर निकल पाए।
बाइक हादसा नरसिंहगढ़ चौकी के समीप पिपरिया गांव में हुआ। एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी दी, बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस को जानकारी लगी तो वह मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। घायल फुटेरा गांव के रहने वाले हैं। हादसे में अनिल पिता बलराम अहिरवार की मौत हो गई है। घायल संतु पिता गन्नू अहिरवार को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसकी हालत नाजुक है। यह युवक दमोह से वापस फुटेरा जा रहे थे, बीच रास्ते में हादसा हो गया।