Road Accident : तेज रफ्तार बस ने परिवार के चार लोगों को कुचला!

लोगों ने AB रोड पर चक्का जाम किया, पुलिस ने काबू किया!

531

Road Accident : तेज रफ्तार बस ने परिवार के चार लोगों को कुचला!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के धामनोद में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतको में पति पत्नी और दो बच्चे बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार धामनोद के नजदीक भाटी ढाबा के पास धामनोद से बाकानेर की तरफ जा रही मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी और उनके दो बच्चों को सामने से तेज गति से आ रही बस (MP09 FA 9712) ने मोड़ में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार पति पत्नी व एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक बालिका को इलाज के लिए धामनोद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।

मृतक बांकानेर निवासी बताए जा रहे हैं। जिनका नाम देवीसिंह पिता बाबूलाल, अनीता पति देवीसिंह, चेतन पिता देवीसिंह और चिंटू पिता देवीसिंह है। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया ओर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने एबी रोड पर पथराव भी कर दिया था जहां धामनोद थाना प्रभारी राजकुमार यादव एवं काकड़दा चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।