WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident : ड्राइवर को झपकी आने से तूफान गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत 3 घायल!

घायलों में दूल्हा दीपक चोपड़ा दूल्हा और दुल्हन संगीता भी, दोनों की आज महेश्वर में शादी!

913

Road Accident : ड्राइवर को झपकी आने से तूफान गाड़ी खाई में गिरी, 6 की मौत 3 घायल!

Raisen : आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे भोपाल-जबलपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना बम्होरी ढाबे के पास बंदर वाली पुलिया के पास टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गाड़ी में कुल 9 लोग सवार थे।

घटना को लेकर एसपी पंकज कुमार पांडेय के मुताबिक हादसे में दो महिलाओं, एक बच्ची और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। बाड़ी एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि गाड़ी जबलपुर से इंदौर की ओर जा रही थी। घायलों को सुल्तानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग इंदौर के रहने वाले थे।

 

इन लोगों की मौत हुई

– मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68)

– चंदा देवी पुत्र मोहनलाल (60) उदयपुर राजस्थान

– नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) इंदौर

– सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) चंदन नगर इंदौर

– तस्वी उर्फ चीनू पुत्र रवि (2) इंदौर

– सुनील (ड्राइवर)

हादसे में ये 3 लोग घायल हुए

– दीपक पुत्र बालाराम चोपड़ा निवासी उज्जैन

– रवि खोलवाल पुत्र भगीरथ (27) निवासी इंदौर

– संगीता (25) निवासी इंदौर

जानकारी के मुताबिक घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों की आज महेश्वर में शादी है। दोनों परिवारों के लोग पटना गए थे और वहां से इंदौर लौट रहे थे। एएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि सभी इंदौर के रहने वाले हैं। घटना में घायल 3 लोगों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।