WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Road Accident : चित्रकूट जाते दो परिवारों की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 की मौत!

ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई!

946

Road Accident : चित्रकूट जाते दो परिवारों की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 की मौत!

Satna : सड़क हादसे में शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 3 लोग घायल हो गए। सतना-चित्रकूट रोड पर मझगवां थाना क्षेत्र में भरगवां मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मारी और काफी दूर तक घसीटकर ले गया। दुर्घटना का शिकार हुए लोग सागर और दमोह के है। सभी लोग दर्शन करने चित्रकूट जा रहे थे।

दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, 22 वर्षीय युवती ने सतना जिला अस्पताल में दम तोड़ा। ड्राइवर समेत कार की अगली सीट पर बैठे 2 लोगों के शव गाड़ी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई थी।

मृतक सुदामा दुबे मृतक चंद्रभान द्विवेदी के बहनोई और रिटायर्ड एएसआई थे। जबकि, उनके बेटे महेश दुबे तहसीलदार हैं। महेश भी साथ मे ही चित्रकूट की यात्रा कर रहे थे। लेकिन, वे अन्य लोगों के साथ दूसरी गाड़ी में थे। मृतका प्राची तिवारी उनकी नातिन और मृतक अक्षांत उनका नाती है।

IMG 20240714 WA0018

दर्शन करने चित्रकूट जाते समय हादसा
चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे सागर और दमोह से तिवारी और दुबे परिवार के सदस्य इस हादसे का शिकार हुए। भरगवां मोड़ के पास सामने से गलत साइड पर आ रहे ट्रक ने कार (MP 15 CB 4799) को टक्कर मार दी। अस्पताल में युवती प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी (22) निवासी दमोह व अक्षांत दुबे पिता अखिलेश दुबे (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अक्षांश को सतना जिला अस्पताल से बिरला हॉस्पिटल रेफर किया गया था।

जबकि, मौके पर ही जान गंवाने वालों की शिनाख्त चंद्रभान तिवारी पिता वासुदेव तिवारी (45) निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर तथा सुदामा दुबे पिता भगवानदास दुबे (75) के तौर पर हुई। हादसे में दो महिलाओं के अलावा बालक दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे (10) घायल है।