WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

बागवानी -Rose Glory Bower, Mexican Hydrangea: लॉटरी लग गई

बागवानी -Rose Glory Bower, Mexican Hydrangea : लॉटरी लग गई

                                            (Clerodendrum bungei)

नर्सरी में पहली बार देखा तो केवल एक सूखा सा पुष्पगुच्छ था। सूखी टहनी पर पुराने फूल का भूत लटका था। कर्मचारी बोला .. “मालिक से पूछकर बताऊंगा।” लगा कुछ खास है, परंतु नर्सरी के कर्मचारी ने कीमत जानने का बहाना बना दिया। कुछ दिन बाद फिर देखा, पत्ते झड़ चुके थे और टहनी जैसे जान छोड़ चुकी हो। कीमत भी ज़रा ‘पौष्टिक’ थी, मन हिचक गया।

पर यह पौधा था या अभिनय शिरोमणि? कुछ दिन बाद नई पत्तियाँ आ गईं। लगा डोमबिया होगा, जो पहले से चार किस्म के मेरे पास है। कुछ सप्ताह बाद फिर देखा तो कलियों का गुलाबी गुच्छा झाँक रहा था .. और तब मैंने बिना देर किए इसे अपना बना लिया।बोला ..
जब वह गुलाबी गेंद सा पुष्प गुच्छ खिला और एक मादक सी सुगंध उठी, तो दिल बोला .. “लाटरी लग गई!” क्योंकि ऐसा फूल तो सोशल मीडिया पर भी नहीं देखा था।
कमेंट्स की दुनिया भी कम दिलचस्प नहीं रही –
“यह तो हाइड्रेंजिया है!”
“इंदौर की गर्मी में यह कैसे?”
“ये तो हमारे अमेरिका में खूब होता है…”
Cashmere Bouquet (Clerodendrum bungei) Layered Flowering Live Plant
“अरे भाई, ये xhora है!”
लेकिन नामों की इस भीड़ में जो सच था, वो सिर्फ पौधा जानता था।
Clerodendrum bungei नाम की यह प्रजाति वास्तव में Mexican Hydrangea के नाम से पहचानी जाती है। हाइड्रेंजिया जैसी दिखने वाली, लेकिन उससे अलग .. क्योंकि इसमें खुशबू है। इसमें गरमी में खिलने का जज़्बा है, और इसमें अपने लिए जगह बना लेने की जिद भी।
मेरे यहां गमले में जब यह खिला, तो न केवल फूल खिला .. बल्कि एक धारणा भी बदली .. कभी-कभी जो पौधा सबसे कमज़ोर दिखे, उसमें भी सबसे सुंदर खिल सकता है।
(अब दो साल में यह तीसरी बार खिल रहा है। दो बार एक एक फूल आएं, फिर पूर्निंग एवं रिपार्टिंग करने के बाद नवीन शाखाएं निर्मित हुई, अतः इस बार सुखे पत्तों में लगे 10″ के गमले में तीन पुष्प गुच्छ महक रहे हैं।)
महेश बंसल, इंदौर

Bhimkund: मध्य प्रदेश के छतरपुर में है नीले जल वाला भीमकुंड, इसकी तीन बूंदों से बुझ जाती है प्‍यास! /

Herbal Medicine Ambadi : अनाड़ी बनने से अच्छा है, अंबाडी बनाइये विटामिन सी सहित कई अन्य विटामिन्स का भंडार है यह !