WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ruckus in SAI : कोच ने बालिकाओं से हाथ-पैर दबवाए, आज जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी

धार के SAI सेंटर के हॉस्टल के वीडियो वायरल हुए, मामला गरमाया

Ruckus in SAI : कोच ने बालिकाओं से हाथ-पैर दबवाए, आज जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी

Bhopal : धार स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की अधीक्षक शर्मिला तेजावत के एक वायरल वीडियो को लेकर इन दिनों भारी हंगामा हो गया। इस वायरल वीडियो में तेजावत SAI के होस्टल की कुछ लड़कियों से अपने हाथ-पैर दबवाते नजर आ रही हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर की इंचार्ज और कोच के हाथ-पैर दबवाने के सात VIDEO सामने आए। भोपाल के अधिकारियों की टीम ने धार के सेंटर आकर जांच भी की। टीम ने इंचार्ज और खिलाड़ियों से बातचीत भी की। टीम अब आज अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को देगी और इसके बाद दिल्ली लेवल पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिनभर प्रेक्टिस के बाद जब ये खिलाड़ी आराम करने पहुँचते है, तो उन्हें तेजावत मैडम के हाथ-पैर दबाना पड़ता है। कुछ नाबालिग बालिकाएं भी दिखाई दे रही है। तेजावत का इस बारे में कहना है कि उन्हें कैंसर है। हो सकता है जब मै बेहोश होकर गिर गई थी, उस समय मौजूद खिलाड़ी ने मुझे उठाया और ये सब किया होगा!
वायरल हुए वीडियो में शर्मिला तेजावत पलंग पर लेटी दिख रही हैं। खेल की ट्रेनिंग लेने वाली लड़कियां उनके हाथ-पैर दबा रही हैं। शर्मिला तेजावत यहां 2012 से पदस्थ हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में सेंटर का प्रभारी महिला अधिकारी नियुक्त किया गया था।बताया जा रहा है कि ये वीडियो चार महीने पुराने हैं। SAI सेंटर में 70 खिलाड़ी रहते हैं। इनमें 50 लड़के और 20 लड़कियां हैं।

उन्होंने बताया कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। परिवार से दूर अकेली यहां रहती हैं। कैंसर के कारण पैर में दिक्कत होने की वजह से गिर गई थीं। तभी बच्चियां मानवता के नाते हालचाल जानने उनके कमरे पर आई थीं। गुरु-शिष्य के नाते वहां पर बैठ गईं और ऐसा किया। जांच के लिए आए अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रख दिया है।