WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ruckus on Honeymoon : दूल्हे ने सुहागरात के दिन क्या देखा कि हंगामा हो गया!

पुलिस ने मामला जानकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए!

Ruckus on Honeymoon : दूल्हे ने सुहागरात के दिन क्या देखा कि हंगामा हो गया!

Agra : यहां एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर सभी को आश्चर्य हुआ। शादी के अगले दिन ससुराल वालों ने दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया। सूचना पर मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और विवाहिता को अपने साथ ले आए। मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बताते हैं कि ससुराल की महिलाओं ने दुल्हन को किन्नर बताकर प्रताड़ित किया।

फतेहाबाद के एक गांव की युवती की 20 मई को इरादत नगर के एक गांव में शादी हुई थी। विवाह के अगले दिन ससुराल वालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। सुहागरात के बाद दूल्हे के सामने नई नवेली दुल्हन की हकीकत सामने आ गई। दूल्हे के अनुसार दुल्हन किन्नर है। इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन को घर से बाहर निकाल दिया।

यह जानकारी मिलते ही मायका पक्ष के लोग वहां आ गए और समझाने का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। इसके बाद वे बेटी को लेकर घर वापस आ गए। इसके बाद परिवार पुलिस के पास पहुंचा। पीड़ित बेटी को लेकर मायका पक्ष के लोग अपर पुलिस आयुक्त आगरा केशव चौधरी के पास पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पीड़ित दुल्हन ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिलने वाली रकम से खुश नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने झूठा आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल की महिलाओं ने भी उसे किन्नर बताकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने इस मामले में संबंधित थाना फतेहाबाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस मामले में जब इंस्पेक्टर फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास अभी कोई आदेश नहीं पहुंचा है, आदेश आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।